ठाणे के होटल में चाकू लेकर घूमता शख्स  (सोर्स-सोशल मीडिया)
ठाणे

'रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा', ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़

Thane Hotel Knife Attack Case: मुंबई से सटे ठाणे स्टेशन स्थित कैनन होटल में धारदार हथियार से लैस शख्स ने की तोड़फोड़ और रंगदारी की मांग। केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनिल सिंह

Thane Hotel Cannon Attack: ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर जैसे व्यस्त इलाके में मंगलवार (4 अगस्त) की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर प्रसिद्ध 'कैनन होटल' में जबरन घुस आया। आरोपी ने होटल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और होटल मैनेजर व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना में होटल के एसी सेक्शन, कांच के बर्तनों और फर्नीचर को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, इस सिरफिरे की तोड़फोड़ में होटल को करीब 1.25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

रंगदारी देने से इनकार करने पर भड़का आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले होटल के बाहर खड़े एक कर्मचारी को रोककर 2,000 की मांग की। जब कर्मचारी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा।

होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स आक्रोशित होकर उसने होटल मैनेजर को बाहर बुलाने की मांग की और गालियां देते हुए सीधे होटल के भीतर दाखिल हो गया। आरोपी के आक्रामक तेवरों को देखकर होटल में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

रिंकू कहाँ है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा

होटल के भीतर घुसते ही आरोपी ने हाथ में लहराते चाकू के बल पर दहशत फैला दी। वह चीख-चीखकर कहने लगा, "रिंकू कहाँ है? मैं उसे काट डालूँगा, आज ही उसका काम तमाम कर दूँगा।"

इसके बाद आरोपी ने होटल के AC कमरे में घुसकर कांच के टेबल, सजावटी सामान और बर्तनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में टूटा हुआ कांच गिरने से वहां मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही ठाणे पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जांच महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोनाली दिलीप अहिरे कर रही हैं।

तड़के रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में हथियारबंद व्यक्ति के खुलेआम घूमने और होटल में घुसकर दहशत फैलाने की इस घटना ने ठाणे शहर में आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?