संजय केलकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: घोड़बंदर रोड चौड़ीकरण का विरोध, स्थानीयों के आक्रोश के बाद काम रुका

Thane road widening: घोड़बंदर रोड चौड़ीकरण के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे। सर्विस रोड को मुख्य मार्ग में मिलाने पर विवाद, विधायक संजय केलकर के हस्तक्षेप के बाद काम रुका।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: शहर के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक घोड़बंदर रोड को चौड़ा करने के लिए सर्विस रोड का मुख्य मार्ग मे विलिनीकरण किया जा रहा है। जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के विरोध को अहमियत नहीं मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को हीरानंदानी पार्क 1 के निवासी सड़कों पर उतर आए और एमएमआरडीए का पुरजोर विरोध किया। जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक संजय केलकर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध करने वालों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी।

उन्होंने तुरंत एमएमआरडीए अधिकारियों को बुलाया और उन्हें लोगों को भरोसे में लिए बिना काम शुरू न करने की हिदायत दी। फिलहाल घोड़बंदर रोड के चौड़ीकरण का काम रोक दिया गया है। उल्लेखनीय है घोड़बंदर मार्ग पर सर्विस रोड और मुख्य मार्ग को जोड़कर हाईवे को चौड़ा करने का काम तीन महीने से चल रहा है। इस रोड के किनारे बसे सभी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, दुकानें और स्कूल इस चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं।

सर्विस रोड ही हाउसिंग कॉम्प्लेक्स व स्कूलों का एकमात्र सहारा

लोगों ने इस फैसले के खिलाफ एक बैठक भी की थी। उस समय विधायक संजय केलकर ने लोगों से मिलकर उनकी बात सुनी और लोगों की भावनाओं से एमएमआरडीए अधिकारियों को अवगत कराया था, केलकर ने कहा कि सर्विस रोड को मुख्य मार्ग से जोड़ना गैरकानूनी है। फिर भी, प्रशासन ने चौड़ीकरण का काम नहीं रोका, जिससे नाराज लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध किया, सर्विस रोह ही इस रोड के किनारे बने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स व स्कूलों के लिए एकमात्र सहारा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज