प्रताप सरनाईक (pic credit; social media) 
ठाणे

Thane में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 15 दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश

Thane में घोड़बंदर रोड परियोजनाओं को 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वाघबिल में शहर का तीसरा थिएटर बन रहा है, जिसका शिलान्यास उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: मनपा चुनाव के पहले शहर में एक बार फिर परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का दौर शुरू होने वाला है। जिसको लेकर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोड़बंदर रोड की परियोजनाओं का काम युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

उन्होंने कहा है कि जो प्रोजेक्ट फाइनल स्टेज में हैं, उनका काम 15 दिसंबर तक पूरे किए जाएं, विकास कार्यों का उद्घाटन एवं वाघबिल में बनने वाले नए थिएटर का शिलान्यास मनपा चुनाव के पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया जाना है।

अधिकारियों के साथ बैठक में परियोजनाओं की समीक्षा

ठाणे मनपा क्षेत्र में शुरू विभिन्न विकास कामों को लेकर शुक्रवार को मनपा मुख्यालय स्थित अरविंद पेंडसे हॉल में परिवहन मंत्री सरनाईक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें मनपा आयुक्त सौरभ राव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) पंकज शिरसाट, नगर अभियंता प्रशांत सोनाग्रा सहित मनपा एमएमआरडीए, मेट्रो, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कुओं को फिर से जिंदा करने का प्रोजेक्ट शुरू

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर में विकास के काम के लिए फंड दिया है, और इस फंड से अलग-अलग परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। ठाणे शहर में साइंटिफिक तरीकों से कुल 67 कुओं को फिर से जिंदा करने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इन कुओं का पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, मॉडर्न तरीकों से श्मशान भूमि को सुंदर बनाया गया है। पालतू जानवरों के लिए भी एक श्मशान भूमि बनाया गया है। मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे डिजिटल एक्वेरियम और सुबह की सैर पर जाने वाले ठाणेकरों के लिए हर जगह जॉगिंग ट्रैक तैयार किए जा रहे हैं। घोड़बंदर रोड पर सर्विस रोड को समायोजित करने का काम चल रहा है।

गीले कचरे से बनाई जा रही खाद

ठाणे शहर के 96 टन गीले कचरे को गायमुख में एक प्रोजेक्ट के जरिए खाद में बदला जा रहा है। मंत्री सरनाईक ने इसे राज्य का पहला खाद बनाने का प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि कचरे की समस्या को हल करने के लिए सोलर डस्ट का कॉन्सेप्ट लागू किया जाएगा।

ठाणेकरों के लिए बनेगा तीसरा थिएटर

  • घोडबंदर रोड पर वाघबिल में ठाणे वासियों के लिए तीसरा थिएटर बनाया जा रहा है। 7 हजार 350 वर्ग मीटर जमीन पर बहुत बड़ा विपटर बनाया जा रहा है। राम गणेश गडकरी रंगायतन, डॉ। काशिनाथ घाणेकर नाट्‌यगृह के बाद लोगों को वाघबिल में तीसरा थिएटर मिलेगा। घोडबंदर के नागरिकों को निश्चित रूप से इसका लाभ होगा। सरनाईक ने बताया कि इसका शिलान्यास राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों होगा।
  • इस बैठक में उन्होंने ओवला-माजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में वर्तकनगर, नागलाबंदर खाडी किनारे सौंदयीकरण और मैग्रोव उद्यान, उपवन में धर्मवीर आनंद दिघे जिमखाना, अप्पासाहेब धर्माधिकारी भवन और डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय भवन, सी।डी। देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण भवन और सुधाकर चव्हाण बहुउद्देशीय भवन, आनंदनगर में म्हाडा के माध्यम से रितु एस्टेट में खुला थियेटर और सामुदायिक मंदिर, कासरवडवली में श्रीराम मंदिर, आनंदनगर क्रीडा संकुल, लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे पुस्तकालय आदि परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। घोडबंदर रोड पर अथॉरिटीज द्वारा किया जा रहा काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान