डोंबिवली विश्व रिकॉर्ड तिरंगा रैली (फोटो नवभारत)
ठाणे

35 हजार वर्गफुट के विशाल तिरंगे ने रचा इतिहास, सांसद श्रीकांत शिंदे ने ठाणे के डोंबिवली में निकाली तिरंगा रैली

World Record Tricolour Rally: डोंबिवली में स्वतंत्रता दिवस पर 35 हजार वर्गफुट के विशाल तिरंगे के साथ विश्वविक्रमी तिरंगा रैली निकली। बारिश के बावजूद हजारों नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Dombivli World Record Tricolour Rally: स्वतंत्रता दिवस पर डोंबिवली में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और सामूहिक शक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

‘तिरंगा हाती घेऊया, विश्वविक्रम घडवूया’ की भावना से डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन तथा डोंबिवली की 100 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्वविक्रमी तिरंगा रैली में हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 35 हजार वर्गफुट का विशाल तिरंगा हाथों में लेकर नागरिकों ने डोंबिवली की सड़कों पर देशभक्ति का संदेश दिया।

बारिश के बावजूद दिखा उत्साह

इस ऐतिहासिक उपक्रम की आधिकारिक रिकॉर्ड प्रक्रिया World Records India, Asia Book of Records और India Book of Records के माध्यम से की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस भव्य रैली ने डोंबिवली के राष्ट्रप्रेम को एक नई पहचान दी। रैली की शुरुआत के समय मूसलाधार बारिश हो रही थी, लेकिन देशभक्ति से ओतप्रोत नागरिकों का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।

छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित हुतात्मा कैप्टन विनयकुमार सचान स्मारक को नमन करने के बाद रैली ने लोकमान्य तिलक प्रतिमा, चार रास्ता और नेरुरकर पथ होते हुए दत्तनगर तक यात्रा की। पूरे मार्ग पर विशाल तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारे और गीतों से वातावरण गूंजता रहा।

50 से अधिक स्कूलों की सहभागिता

रैली में 50 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए। इसके अलावा 100 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, स्काउट-गाइड, एनसीसी-एनएसएस कैडेट तथा साहित्य, कला, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भी सहभागिता की।

डोंबिवली का नाम विभिन्न क्षेत्रों में गौरवान्वित करने वाले नागरिक भी इस राष्ट्रभक्ति के महाउत्सव का हिस्सा बने। रैली का समापन दत्तनगर स्थित स्वतंत्रतावीर विनायक दामोदर सावरकर उद्यान परिसर में बने 150 फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज स्तंभ के पास हुआ। उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। विशाल तिरंगे के नीचे हजारों नागरिकों का एकजुट होना डोंबिवली की सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम की ताकत को दर्शाता है।

रैली में सहभागी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं, पूर्व सैनिकों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों तथा सभी डोंबिवलीवासियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी और अनेक गणमान्य नागरिक भी इस ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित रहे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा