सैर-सपाटे के लिए यवतमाल के बोरगांव डैम पर गए थे कॉलेज विद्यार्थी, सेल्फी लेते बांध में डूबीं युवतियां

Borgaon Dam Accident: यवतमाल के बोरगांव डैम में रील और सेल्फी बनाते समय दो कॉलेज छात्राएं पानी में डूब गईं। हादसे में मृतकों की पहचान मोनिका गोतरे और अमृता खेडकर के रूप में हुई है।
Yavatmal Borgaon Dam Accident
सेल्फी और रील बनाते समय दो कॉलेज छात्रों की डूबने से मौत(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal Borgaon Dam Accident: यवतमाल जिले के समीप बोरगांव डैम परिसर में सैर-सपाटे के लिए गई वाधवाणी कॉलेज के विद्यार्थियों की टोली में शामिल दो युवतियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार की दोपहर सामने आई। मृतकों की पहचान मोनिका गोतरे और अमृता खेडकर के रूप में हुई है।

रील और सेल्फी

यवतमाल के बोरगांव डैम परिसर में घूमने गई वाधवाणी कॉलेज की छात्राओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कॉलेज के करीब 10 से 15 युवक-युवतियां सैर-सपाटे के लिए डैम पर पहुंचे थे। इसी दौरान छात्राएं मोनिका गोतरे और अमृता खेडकर डैम की दीवार पर चढ़कर मोबाइल से रील और सेल्फी बना रही थीं।

बताया जा रहा है कि रील बनाने के दौरान अचानक एक युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह डैम के पानी में जा गिरी। उसे डूबता देख दूसरी युवती ने बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह भी डूब गई। हादसे में दोनों छात्राओं की मौत हो गई। घटना से कॉलेज और परिवार में शोक का माहौल है।

Yavatmal Borgaon Dam Accident
छत्रपति संभाजीनगर में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के सीमा पार कर भारत में रह रहे थे

बचाने कूदी सहेली भी डूबी

बोरगांव डैम परिसर में रील और सेल्फी बनाने के दौरान दो युवतियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल से रील बनाते समय एक युवती अचानक संतुलन खो बैठी और डैम के गहरे पानी में जा गिरी। उसे पानी में डूबता देख उसकी साथी युवती ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

हालांकि, पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण वह भी डूबने लगी। दोनों युवतियों को पानी में डूबता देख उनके साथ मौजूद अन्य विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। हादसे में दोनों युवतियों की जान चली गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर और दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com