ठाणे मनपा स्कूल  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

ठाणे मनपा स्कूल के जरूरतमंद छात्रों की मदद, छठ पूजा समिति ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

Thane Chhath Puja Samiti: ठाणे छठ पूजा उत्सव समिति ने कोलशेत स्थित ठाणे मनपा स्कूल क्रमांक 52 के जरूरतमंद विद्यार्थियों को नोटबुक और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की।

आंचल लोखंडे

Thane Municipal School: ठाणे छठ पूजा उत्सव समिति की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत ठाणे मनपा स्कूल क्रमांक 52, कोलशेत में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नोटबुक एवं अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गईं।

नगरसेवक,समाजसेवी की उपस्थिति

कार्यक्रम में नगरसेवक संजय भोईर, समाजसेवी उद्योगपति अनिल सिंह, सुनील सुधीर सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति के आयोजक संजय (पप्पू) सिंह, अध्यक्ष ऋषिकेश कहार, राकेश परदेसी, स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र सिंह, विजय विश्वकर्मा, राकेश पुर्णेकर, अजय सिंह और शिवम गुप्ता ने विद्यार्थियों को नोटबुक प्रदान किया।

सामुहिक जिम्मेदारी

इस अवसर पर आयोजक संजय सिंह का जन्मदिवस भी मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जरूरतमंद छात्रों की फीस भरने और नोटबुक वितरण जैसी पहल से जरूरतमंद बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि छठ समिति ठाणे में बड़े पैमाने पर छठ पूजा,नवरात्रि एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना