प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

मुंबई-नासिक हाईवे पर मिली अधजली लाश, अवैध संबंध के चलते गई जान! पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thane Crime News: मुंबई-नासिक हाईवे के चेरपोली गांव में अधजली लाश मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अनैतिक संबंधों के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

आकाश मसने

Thane Cherpoli Highway Murder Case: ठाणे जिले के शहापुर तहसील अंतर्गत मुंबई-नासिक हाईवे पर चेरपोली गांव में एक अधजली एवं सड़ी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। ठाणे जिला (ग्रामीण) पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ ही घंटों में लाश की शिनाख्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अनैतिक संबंधों की वजह से हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मंगलवार को मुंबई-नासिक हाईवे पर चेरपोली गांव की सीमा में 30 से 40 साल के एक अज्ञात व्यक्ति की लाश आधी जली हुई व सड़ी हुई हालत में मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आगे की जांच जारी

जांच शुरू करने के महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कल्याण से फैयाज जाकिर हुसैन शेख, सिकंदर बादशाह मुजावर और गुलाम अकबर इफ्तिखार मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया गया जिन्हें 3 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में ओर भी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के लिए अनैतिक संबंध होने की आशंका जताई गयी है। हालांकि पुलिस दूसरे कोण से भी जांच कर रही है।

मृतक की पहचान करना थी सबसे बड़ी चुनौती

पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती मृतक के पहचान की थी। जानकारी जुटाने के बाद मृतक की पहचान तिपण्णा नामक व्यक्ति के रूप में हुई जो मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था। शहापुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद, लोकल क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू की।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी