ठाणे में गिरी बिल्डिंग का हिस्सा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया

Thane Building Gallery Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे में 30 साल पुरानी चॉल की गैलरी गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आकाश मसने

Thane Madras Chawl Building Gallery Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत का कुछ हिस्सा गिरने से एक 12 साल के लड़के की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हो गए है। इमारत का कुछ हिस्सा टूटकर बगल के मकान पर गिरा था, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे के आजाद नगर इलाके में मद्रास चॉल की पहली मंजिल पर गैलरी का एक हिस्सा गिर गया है। यह 25 से 30 साल पुराना कंस्ट्रक्शन था, इस घटना में एक 10 साल के लड़के की मौत हो गई है। मरने वाले लड़के का नाम जयकुमार जायसवाल है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला और एक छोटा बच्चा शामिल है।

एक बच्चे की मौत दो लोग घायल

12 वर्षीय जयकुमार जायसवाल को मलबे के नीचे दबने से गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के दो अन्य सदस्य 35 वर्षीय उर्मिला जायसवाल और 9 वर्षीय विनीत जायसवाल के सिर में चोटें आईं हैं। दोनों को मनपाड़ा के टाइटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि तलाशी और मलबा हटाने का काम जारी रहने के दौरान प्रभावित इलाके को सुरक्षित रखा जाए। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मद्रास चॉल में आसपास के तीन घरों को खाली करा लिया, ताकि और कोई हताहत न हो।

25 साल पुराना थी कंस्ट्रक्शन

अधिकारियों ने बताया कि यह 25 से 30 साल पुराना कंस्ट्रक्शन था। आसपास की इमारतों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए माजीवड़ा वार्ड कमेटी, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अतिक्रमण विभाग मिलकर इमारत की संरचना की जांच और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

इससे पहले, 7 जुलाई को मुंबई के मानखुर्द के जनता नगर में एक इमारत के दूसरे मकान पर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार बगल वाली इमारत की खराब होती हालत को लेकर काफी चिंतित था और रविवार को कहीं और रहने जाने की योजना बना रहा था। लेकिन, उनके वहां से जाने से पहले ही भारी बारिश के दौरान कमजोर इमारत ढह गई, जिससे दुखद रूप से लोगों की जान चली गई।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले