प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
ठाणे

ठाणे में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 193 केंद्रों पर HSC, 326 केंद्रों पर SSC परीक्षा

Thane District में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर छात्रों की यात्रा सुविधा तक विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Thane Board Exam 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए ठाणे जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजित यादव के नेतृत्व में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

परीक्षा केंद्र और विद्यार्थियों की संख्या

12वीं कक्षा की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है, जिसमें ठाणे जिले के 193 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,08,998 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से जिले के 326 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 1,19,742 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रैफिक प्रबंधन और यात्रा सुविधा

परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रायडर्स नियुक्त किए हैं। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान छात्रों को उनके केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें।

छात्रों को शुभकामनाएं और सुझाव

ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपोलकर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी छात्रों को मानसिक सहयोग देने की अपील की। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी परीक्षार्थी बिना तनाव और व्यवधान के अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक दे सकें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान