Pic: Social Media 
ठाणे

ठाणे: व्यावसायिक इमारत में आग लगने के बाद 10 मरीजों का रेस्क्यू

ठाणे में एक व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने के बाद यहां एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे 9 लोगों और एक चिकित्सा केंद्र से एक अन्य व्यक्ति को बचाया गया।

राहुल गोस्वामी

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने के बाद यहां एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे 9 लोगों और एक चिकित्सा केंद्र से एक अन्य व्यक्ति को बचाया गया। मामले पर ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग मंगलवार रात करीब 11 बजे लगी और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया।

तडवी ने यह भी बताया कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। तडवी ने कहा कि, ‘‘शहर के खोपट इलाके में कैडबरी जंक्शन में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर एक ट्रस्ट के कार्यालय में आग लगी। आग लगने के कारण धुआं पूरी इमारत में फैल गया।''

उन्होंने यह भी बताया कि सूचना मिलने के बाद आरडीएमसी, दमकल कर्मी और ठाणे जिला बचाव बल (टीडीआरएफ) कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। सातवीं मंजिल पर एक नेत्र क्लिनिक में उपचार करा रहे नौ मरीजों और एक चिकित्सा केंद्र में उपचार करा रहे एक व्यक्ति को बचाया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि रात का वक्त था तो इमारत में सभी कार्यालय बंद थे। यह व्यावसायिक इमारत 16 मंजिला है।

वहीं तडवी ने बताया, ‘‘जिस कार्यालय में आग लगी, वह बंद था जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। दमकलकर्मियों को आग बुझाने के वास्ते कार्यालय का दरवाजा तोड़ने के लिए विशेष उपकरण का इस्तेमाल करना पड़ा। अभियान तड़के करीब चार बजे तक जारी रहा।'' इस घटना में ट्रस्ट का कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!