ठाणे, तीन हाथ नाका, ट्रैफिक जाम, एकनाथ शिंदे, विकास परियोजना,(सोर्स सोशल मीडिया) 
ठाणे

ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन

Thane Traffic Jam Relief: ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम मुक्त बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विकास परियोजना की आधारशिला रखी। यूरोपीय विशेषज्ञों की सलाह से तैयार योजना से ट्रैफिक व्यवस्था सुधर

अंकिता पटेल

Thane Teen Hath Naka Project: ठाणे शहर के अति व्यस्त चौराहों में से एक तीन हाथ नाका पर हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण एवं ठाणे महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तीन हाथ नाका को जाम मुक्त बनाने सहित ठाणे में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए अवसंरचना को तेज गति से विकसित करने के नजरिये के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को औपचारिक उद्घाटन में होने वाली देरी का इंतजार किए बिना आगे बढ़ना चाहिए।

तीन हाथ नाका पर यातायात जाम को कम करने और सुधार परियोजना को यूरोप के शहरी अवसरंचना परामर्शदाताओं की सलाह से तैयार किया गया है। इसमें पानी, गैस और ईंधन पाइपलाइन जैसी जटिल भूमिगत अवसंरचना का मानचित्रण किया गया है ताकि वाहनों को आसानी से दूसरे रास्ते से भेजा जा सके।

ठाणे में नए कॉरिडोर से ट्रैफिक जाम होगा कम

शिंदे ने ठाणे कोस्टल रोड और ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि एक एलिवेटेड कॉरिडोर, ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन को छेड़ा नगर से सीधे आनंद नगर, साकेत, गायमुख और फाउंटेन होटल होते हुए जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस रिंग और बाईपास का उद्देश्य अहमदाबाद, जेएनपीटी और मुंबई से आने वाले भारी वाणिज्यिक वाहनों और अंतर-शहरी यातायात को शहर के भीतर की सड़कों से दूर रखना है, जिससे शहर के अंदर यातायात जाम और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण में काफी कमी आएगी।

शिंदे ने कहा कि संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे बन रहे ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनल परियोजना पर भी तेजी से काम हो रहा है और इसके शुरू होने के बाद ठाणे और बोरीवली के बीच यात्रा का समय घटकर महज 20 मिनट रह जाएगा।

सबसे जाम वाला स्थान

शहर का तीन हाथ नाका शहर में सबसे ज्यादा जाम वाले स्थानों में से एक है, जहां सात अलग-अलग दिशाओं से वाहन आते हैं। काम पूरा होने के बाद, तीन हाथ नाका पर सिग्नल का इंतजार करने का समय, जिसे अक्सर एशिया के सबसे लंबे सिग्नल इंतजार के समय में से एक माना जाता है, घटकर 15 सेकेंड रह जाएगा। इससे मुंबई, नाशिक, नौपाडा, वागले इस्टेट, कोपरी और ठाणे के प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

इंदिरानगर व अन्य इलाकों में मिलेगा भरपूर पानी

ठाणे महानगरपालिका के लोकमान्य सावरकर नगर प्रभाग समिति अंतर्गत वार्ड नंबर 15 इंदिरानगर के लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिलेगा। राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को इंदिरानगर व रूपादेवी पाड़ा में बनाए नए टैंक और पंप हाउस का उ‌द्घाटन किया।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इंदिरानगर में रिजवींयर से 31 एमएलडी और रूपादेवी पाड़ा में रिज़वींयर से 21 एमएलडी कुल मिलकर 52 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति योजना को क्रियान्वित किया गया है, उ‌द्घाटन कार्यक्रम में विधान परिषद के उप सभापति सचिन

अहिर, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक रवींद्र फाटक, महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, सभागृह नेता हणमंत जगदाले, शिवसेना गुट नेता पवन कदम, स्थानीय नगरसेवक अमित सरैया, सुरेश कांबले, नगरसेविका अनीता यादव, यज्ञा भोईर, एकता भोईर, योगेश जानकर, प्रशांत जाधव, पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोईर, अतिरिक्त मनपा आयुक्त संदीप मालवी, परिवहन समिति के पूर्व अध्यक्ष दशरथ यादव, उप अभियंता विनोद पवार, विकास ढोले, कार्यकारी अभियंता अतुल कुलकर्णी वगैरह मौजूद थे।

जमीन के लिए 2018 में हुई थी एमआईडीसी से बात

बताया गया कि परियोजना के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध कराने हेतु 2018 में एमआईडीसी से बात की गई थी। उसके बाद, संबंधित जमीन मनपा के कब्जे में आ गई, और यह योजना लागू हो सकी।

इससे इंदिरानगर, रूपादेवी पाड़ा, साठेनगर, हनुमान नगर, वाल्मीकि पाड़ा, श्रीनगर, किसन नगर, भटवाडी, शांतिनगर, वारली पाडा, रामनगर, सीपी तलाव, जूना गांव, कैलाशनगर और आस-पास के इलाकों के हजारों लोगों को फायदा होगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह लोगों को नियमित और भरपूर पानी आपूर्ति के लिए आगे भी कटिबद्ध रहेंगे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां