प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

12वीं में 95.7% अंक लाने के बावजूद IIEST में नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने 22वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Thane Student Suicide: ठाणे के हीरानंदानी इस्टेट में 12वीं में 95.7% अंक पाने वाले होनहार छात्र ने मनपसंद संस्थान IIEST में दाखिला न मिलने पर 22वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

रूपम सिंह

Maharashtra Crime News: साइंस साइड से 12वीं की परीक्षा में 95।7 प्रतिशत अंक हासिल कर ठाणे शहर के हीरानंदानी इस्टेट इलाके में अपनी लगन का लोहा मनवाने वाले ठाणे के एक होनहार छात्र को उसके मन पसंद संस्थान आईआईईएसटी में एडमिशन नहीं मिल पाया।

इस बात से दुखी हो कर उसने 22वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। एडमिशन के लिए उसने एंट्रेंस एग्जाम दिया था, जिसमें उसकी रैंक 10,474 थी।

95.7% अंक प्राप्ति के बाद भी नहीं मिली सीट

ठाणे पुलिस के मुताबिक, घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी इस्टेट में रहने वाले छात्र ने शुक्रवार शाम अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में जान देने का संदेश भेजा। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ कर पाते, उसने एक आवासीय इमारत की 22वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक छात्र शाम करीब 7.30 बजे साइकिल चलाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 8.15 बजे उसने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजा। फोन बंद मिलने पर परिजनों ने कासारवडवली पुलिस को सूचना दी।

साजिश का संदेह नहीं

तलाश के दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल अवस्था में अपार्टमेंट के पास फुटपाथ पर मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता के बयान के आधार पर आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठाणे शहर के पुलिस ने कहा कि परिवार को किसी साजिश का संदेह नहीं है और उन्होंने घटना के लिए पढ़ाई से जुड़ी परेशानी को जिम्मेदार बताया है।

छात्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर से बीएस-एमएस दोहरी डिग्री की पढ़ाई करना चाहता था।

लेकिन प्रवेश परीक्षा में 10,474वीं रैंक आने के कारण उसे सीट नहीं मिल सकी। इससे वह कथित तौर पर काफी निराश था। प्रवेश परीक्षा की 10,474वीं रैंक एक ऐसा दर्द बन गई, जिसे वह सहन न कर पाया।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार