श्रेयस तलपड़े (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Road Safety Campaign: पुष्पा स्टाइल में श्रेयस तलपड़े का संदेश, सिग्नल देखते ही रुक जाओ

Maharashtra News: अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ठाणे सड़क सुरक्षा अभियान 2026 के उद्घाटन में ‘पुष्पा’ स्टाइल में सिग्नल देखते ही रुकने और नियमों का पालन करने की अपील की।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: सिने अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने सड़क सुरक्षा अभियान के उद्घाटन समारोह में फिल्म 'पुष्पा' स्टाइल में सिग्नल देखते ही रुकेगा साला। मैसेज देते हुए कहा है कि इंसान गलतियों से सीखता हैं, हम खुद को आग समझते हैं, लेकिन यह जिंदगी एक ही है।

इसलिए, आग की तरह मत जलो, फूल की तरह जियो, नियमों का पालन करो। सिग्नल देखते ही रुक जाओ। सड़क सुरक्षा अभियान 2026 के तहत ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में ठाणे ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। जिसका उदघाटन शनिवार को राम गणेश गडकरी रंगायतन किया गया।

इंसान गलतियों से सीखता है

जिसमें मनपा आयुक्त सौरभ राव एवं अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने माना कि जिंदगी में आगे बढ़ते हुए एक मेंटल ब्रेक सभी की सेफ्टी के लिए एक अच्छा ब्रेक है। यदि आप इस फॉर्मूले को फॉलो करते हैं, तो एक्सीडेंट से जरूर बचा जा सकता है।

अभिनेता श्रेयस तलपडे ने सुरक्षा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा क्या है? पहली बार कैसे समझा, इसकी भी कहानी है उन्होंने कहा अपने कॉलेज जीवन में अपनी पहली दोपहिया सवारी के दौरान अपनी ही गलती के कारण हुए एक दुर्घटना का शिकार हो गया था। उस समय एहसास हुआ कि इंसान गलतियों से सीखता है, उन्होंने दर्शको के सामने फिल्म 'पुष्पा' का एक डायलॉग पेश किया।

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा ने प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया