women mayors (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

महिला नेतृत्व को बढ़ावा: कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिका में शिवसेना की महिला महापौर नामित

Eknath Shinde: शिवसेना ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिकाओं में आरक्षण न होने के बावजूद महिलाओं को महापौर पद के लिए नामित किया है।

आंचल लोखंडे

Thane Municipal Corporation: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि शिवसेना ने ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिकाओं में महापौर पद के लिए महिलाओं को नामित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महापौर पद के लिए आरक्षण नहीं होने के बावजूद महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला पार्टी द्वारा महिला नेतृत्व को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाता है।

शिंदे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शर्मिला पिंपोलकर-गायकवाड़ को ठाणे महानगरपालिका, हर्षाली थाविल चौधरी को कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका और अश्विनी निकम को उल्हासनगर महानगरपालिका में महापौर पद के लिए मनोनीत किया जाएगा।

महिलाएं आरक्षण के लाभ के बिना महापौर का पद

इन महानगरपालिकाओं के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं आरक्षण के लाभ के बिना महापौर का पद संभालेंगी। यह निर्णय अनिवार्य कोटा से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसमें यह भी कहा गया कि महिलाओं को आरक्षण की प्रतीक्षा किए बिना, उनकी क्षमता और नेतृत्व कौशल के आधार पर अवसर मिलने चाहिए।

पुरुष महापौर चुने जा सकते थे

शिवसेना ने स्पष्ट किया कि महापौर पद के लिए महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं होने के बावजूद पार्टी ने महिला नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण नगर निकायों के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। विज्ञप्ति में उन अटकलों का भी उल्लेख किया गया है कि आरक्षण के अभाव में इन पदों पर पुरुष महापौर चुने जा सकते थे।

प्रस्ताव को मंजूरी

कल्याण से शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे द्वारा नगर निकायों के शीर्ष पदों के लिए सक्षम महिला पार्षदों के नामों पर विचार करने की पुरजोर वकालत के बाद, एकनाथ शिंदे ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में शिवसेना के 29 पार्षदों में से 19 महिलाएं हैं। वहीं, बीएमसी चुनावों में शिवसेना द्वारा मैदान में उतारे गए 90 उम्मीदवारों में से 63 महिलाएं थीं। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को हुआ था और इसके परिणाम अगले दिन घोषित किए गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन