बीएसयूपी फ्लैट स्कीम (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane में स्टैम्प शुल्क छूट का श्रेय विवाद, शिवसेना ने फिर मनाया जश्न

Thane में BSUP फ्लैटों पर स्टांप ड्यूटी में 1% छूट देने के फैसले ने राजनीतिक संघर्ष बढ़ा दिया है। शिवसेना और भाजपा इस राहत का श्रेय लेने में भिड़ गईं थी। जश्न के साथ विवाद पुलिस थाने तक पहुंचा।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: ठाणे में बीएसयूपी योजना के तहत फ्लैट मालिकों को स्टैम्प ड्यूटी में एक फीसदी की छूट देकर प्रति व्यक्ति 100 रुपये प्रति दस्तावेज वसूलने के फैसले का श्रेय लेने को लेकर सत्तारूढ़ के घटक दलों में होड़ लगी है।

इसको लेकर शिवसेना व बीजेपी के स्थानीय नेता पुलिस स्टेशन पहुंच गए इसके बाद भी दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जहां पर शिवसेना एवं भाजपा के बीच विवाद हुआ था।

उसी स्थान पर एक बार फिर शिवसेना ने जश्न माना कर भाजपा को चिढ़ाने का काम किया है। शिवसेना के पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर फैसले पर खुशी जताई। केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं ठाणे नगर मनपा के संयुक्त उपक्रम के तहत शहरी गरीबों के लिए जेएनएनयूआरएम और बीएसयूपी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

ठाणे मनपा के माध्यम से इन दोनों योजनाओं के तहत विकसित भूखंड मौजूदा झोपड़पट्टियों के निवासियों को बीएसयूपी फ्लैटों में पुनर्वासित किया गया है। ये निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मेहनत-मजदूरी करते हैं। इसलिए वे फ्लैट खरीदते समय एग्रीमेंट डीड के पंजीकरण के लिए स्टैम्प शुल्क अधिभार का भुगतान नहीं कर सकते हैं।

फ्लैट के लिए देना पड़ रहा सरचार्ज

  • कुछ परिवारों को फ्लैट के लिए 56 हजार से 1 लाख 34 हजार रुपये तक का सरचार्ज भी देना पड़ रहा है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्टैम्प ड्यूटी में एक फीसदी की छूट देकर गरीबों को राहत दी है।
  • मनपा चुनाव को देखते हुए शिवसेना एवं भाजपा दोनों इसका श्रेय लेने में जुटी हुई है।
  • शुक्रवार को शिवसेना के लोगों ने भाजपा के पूर्व नगरसेवक व मनपा में वाटर्टी के गुट नेता रहे नारायण पवार पर मारपीट का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गयी थी। हालांकि पूर्व नगरसेवक पवार ने मारपीट की घटना से इनकार किया था।

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया