मुंबई पुलिस  
ठाणे

भिवंडी में नकली पुलिस बन कर की ठगी, केस दर्ज

गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 सीमा अंर्तगत हाइवे पर एक बार फिर नकली पुलिस (Fake Police) द्वारा लोगों की ठगी (Fraud) करने का मामला प्रकाश में आया हैं। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को पुलिस (Police) बताकर लाखों रुपए कीमत के चेन और अंगूठी की ठगी कर ली है। शिकायत मिलने पर नारपोली पुलिस (Narpoli Police) ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ भादंवि की धारा 420,170,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलवा ठाणे के रहने वाले भुपेद्र चनाप्पा नाईक (59) अपने निजी काम के लिए सुबह करीब 9 बजे भिवंडी की ओर आ रहे थे। मानकोली उड़ान पुल के पहले भिवंडी मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें रोका और कहा कि हम लोग पुलिस वाले है, आगे चोर सक्रिय हैं। आप अपनी चेन और अंगूठी निकाल कर रख लो। इस प्रकार उन्हें बोलते हुए विश्वास में लेकर बड़ी चलाकी से सोने का आभूषण चोरी कर लिया हैं। कुछ समय उपरांत जानकारी मिलने पर भूपेन्द्र नाईक ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे है।

पुलिस ने की लोगों से ये अपील

गौरतलब है कि विगत 6 माह से मुंबई-नासिक हाइवे पर नकली पुलिस द्वारा लोगों को ठगे जाने की घटनाएं घटित हो रही हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद राहगीर नकली पुलिस के झांसे में आकर अपने कीमती जेवरात गवां रहे हैं। पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने हाइवे पर चलने वाले लोगों से आह्वान किया है कि नकली पुलिस के बहकावे में कदापि न आएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। कोई भी पुलिसकर्मी अगर तहकीकात करता है तो संबंधित कंट्रोल रूम से उसकी शिनाख्त जरूर करें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां