डिप्टी सीएम शिंदे के इलाके में सरेआम हत्या (pic credit; social media) 
ठाणे

डिप्टी सीएम शिंदे के इलाके में सरेआम हत्या, आरोपी ने युवक के सिर पर दो-तीन बार चढ़ाई कार

Thane news: डिप्टी सीएम शिंदे के इलाके में सरेआम हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने लेन देन के विवाद में युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News:  ठाणे में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र वागले एस्टेट में शिवसेना कार्यकर्ता विठ्ठल गायकर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात में विठ्ठल का दोस्त शंकर वरठे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गुस्साए लोगों ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन का घेराव किया।

लेन-देन के विवाद से भड़की हिंसा

पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों शिवसेना से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि शंकर और मुख्य आरोपी संतोष पवार के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण पहले संतोष को जेल जाना पड़ा और बाद में उसे तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे इलाके में आता-जाता रहता था। घटना की रात करीब 8.30 बजे विठ्ठल गायकर, शंकर वरठे और उनके साथी बामले एस्टेट रोड नंबर 27 पर गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा देख रहे थे। तभी संतोष पवार ने वसंत टोकरे से झगड़ा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर संतोष, उसका भाई महेश पवार, साथी अमित और महेश पाटिल भी शामिल हो गए और मारपीट करने लगे।

कार चढ़ाकर की हत्या

विवाद बढ़ने पर बाबू बरफ शिकायत दर्ज कराने थाने चला गया। उसी बीच संतोष और उसके साथियों ने कार में बैठकर विठ्ठल पर हमला कर दिया। पहले कार से टक्कर मारी और फिर उसे दो-तीन बार कुचल दिया। कार का पहिया उसके सिर से निकल गया, जिससे विठ्ठल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शंकर को भी कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से थर्राया अमरावती, महालक्ष्मी की खुशियां मातम में तब्दील, पिता की हत्या का खौफनाक बदला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

श्रीनगर पुलिस ने संतोष पवार, महेश पवार, अमित पवार और महेश पाटिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस निर्मम हत्या से इलाके में भारी रोष है और नागरिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पहले ही संतोष पर कार्रवाई कर दी होती तो यह घटना टल सकती थी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन