प्रेसिडेंट कप 2026 के फाइनल मैच में अभिनेता संजय दत्त और सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ दोनों टीमों के कप्तान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

President Cup 2026: बिहार ब्लास्टर्स ने जीता खिताब, संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश!

Thane President Cup 2026: ठाणे में आयोजित 'प्रेसिडेंट कप-2026' के फाइनल में बिहार ब्लास्टर्स ने यूपी नाइट राइडर्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समारोह में बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं ने शिरकत की।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Bihar Blasters Win President Cup 2026: टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित 'प्रेसिडेंट कप - 2026' का शानदार समारोह हुआ। रविवार की देर रात तक खचाखच भरे स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में यूपी नाईट राइडर को बिहार ब्लास्टर्स टीम ने रोमांचक मैच में हराकर पहली बार 'प्रेसिडेंट कप - 2026' पर कब्जा किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर 6 दिनों तक चली इस राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में देश भर के राज्यों से 16 टीमों ने भाग लिया।

कलाकारों ने बढ़ाया जोश

President Cup 2026 स्पर्धा का आखिरी दिन बहुत यादगार व शानदार रहा। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एवं सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकरों ने खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों का भी जोश बढ़ाया। फाइनल मैच से पहले, दिग्गज म्यूजिशियन शिवमणि की परफॉर्मेंस ने समारोह को एक अलग लेवल पर पहुँचा दिया। पुणेरी ढोल की जुगलबंदी और शिव मणि के वादन ने प्रोग्राम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

श्रीकांत शिंदे व टीम की सराहना

अभिनेता संजय दत्त ने श्रीकांत शिंदे एवं उनकी टीम की सराहना देते हुए कहा कि यह स्पर्धा मिनी आईपीएल की तरह ही हो गई है। कई राज्य से जुटे खिलाड़ियों की खेल भावना और ऑर्गनाइजिंग कमिटी की प्लानिंग की उन्होंने तारीफ की।

अगला प्रेसिडेंट नवंबर माह में

पहले President Cup 2026 की सफलता पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शिंदे ने कहा कि इसके लिए सभी ने कड़ी मेहनत की। शिंदे ने घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रेसिडेंट्स कप अब से साल में तीन बार होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने और इस खेल को बड़ा बनाने के लिए लिया गया है। यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। विनर और रनर-अप को इनाम के तौर पर 1 करोड़ और 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। डॉ. शिंदे ने कहा कि प्रेसिडेंट्स कप का दूसरा एडिशन नवंबर महीने में होगा।

अनेक दिग्गजों की उपस्थिति

प्रेसिडेंट कप के समापन समारोह में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, सुनील शेट्टी, राज्य के उद्योग और मराठी भाषा मंत्री और टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. उदय सामंत, MP नरेश म्हस्के, पूर्व भारतीय क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित, प्रवीण आमरे, MLA राजेश मोरे, रवींद्र फाटक, गोपाल लांडगे, अभिजीत दरेकर, टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी मुख्य पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। फेडरेशन के महाराष्ट्र जोन वन के अध्यक्ष अभिजीत दरेकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी