ठाणे

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अंबरनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर की तैयारियां लगभग पूरी, पुलिस और नगरपालिका प्रशासन सख्त

कमर.काजी

अंबरनाथ : उल्हासनगर (Ulhasnagar) और अंबरनाथ (Ambernath) की सीमा पर स्थित प्राचीन शिवमंदिर (Shiv Mandir) परिसर में महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivaratri Festival) की विशेष तैयारियां अब अंतिम चरण में है। शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। दोनों शहरों में शिवजी के अन्य मंदिरों को भी सजाया गया है। स्थानीय पुरातन कालीन शिवमंदिर का अपना 963 साल का इतिहास है। पर्व के दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा और दर्शन के लिए आते है। 

देवो के देव महादेव अर्थात भगवान शंकर की आराधना का पर्व और शिव-पार्वती के विवाह का उत्‍सव महाशिवरात्रि होता है। फाल्‍गुन मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को शिव और शक्ति के मिलने के उत्‍सव के रूप में इस पर्व को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम दिन भर चलता है। 

नगरपालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कड़ा प्रबंध

अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के पूर्व परिसर से प्राचीन शिवमंदिर मात्र डेढ़ किलोमीटर के अंतर पर है। कभी यह क्षेत्र गांव हुआ करता था पर मंदिर से कुछ ही दूरी पर ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें बन गयी है। इस ऐतिहासिक मंदिर में अंबरनाथ-उल्हासनगर के अलावा ठाणे और रायगढ़ जिले के अन्य नगरों और ग्रामीण हल्कों के लोग भी मंदिर में दर्शन और पर्व के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले का आनंद लेने आते है। दो दिवसीय मेले लुत्फ उठाने में बच्चे और युवा वर्ग आतुर रहता है। मेले में छोटे बड़े झूले, चकरी, आकर्षण का केंद्र रहते है। आने वाले दर्शनार्थियों की सेवा में स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रसाद वितरण होता है। नगरपालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन का चुस्त बंदोबस्त रहता है। 

दिल्ली के नांगलोई विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और BSF की टीम

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज