कांदिवली ड्रग्स तस्करी (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

मुंबई के कांदिवली में MD ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 23 ग्राम मेफेड्रोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai MD Drug Bust: मुंबई के कांदिवली पूर्व में समतानगर पुलिस ने MD ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 23 ग्राम मेफेड्रोन, 5 हजार रुपए नकद और अन्य सामान जब्त किया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मुंबई पुलिस ने कांदिवली पूर्व के पोईसर इलाके में MD ड्रग्स की अवैध बिक्री का खुलासा किया।

  • पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 23 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

  • पुलिस ने माला हरिश्चंद्र राय और अविनाश मोहननाथ झा उर्फ लोटा को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Drug Trafficking Case: समतानगर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 23 ग्राम एमडी ड्रग्स, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। समतानगर पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माला हरिश्चंद्र राय और अविनाश मोहननाथ झा उर्फ लोटा नामक व्यक्ति रमाशंकर चॉल, बिहारी टेकड़ी, पोईसर, कांदिवली पूर्व क्षेत्र में एमडी ड्रग्स की बिक्री कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर निगरानी रखी। इसी दौरान दोनों संदिग्ध एक घर की पिछली खिड़की से छत पर चढ़कर नीचे उतरते दिखाई दिए। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान माला राय ने अपने कंधे पर टंगे बैग को छत पर छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिसमें दो पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में लगभग 23 ग्राम एमडी ड्रग्स वरामद हुई। इसके अलावा 5,000 रुपए नकद और अन्य सामान भी मिला।

दोनों आरोपियों हिरासत में

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों के कांदिवली क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में माला हरिश्चंद्र राय, अविनाश मोहननाथ झा उर्फ लोटा तथा पूजा राय के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी में दो आरोपियों के पकड़े जाने का उल्लेख है।

कंधे पर टंगे बैग को छत पर छिपाने का प्रयास

गिरफ्तार आरोपियों का नाम माला हरिश्चंद्र राय व अविनाश मोहननाथ झा है। दोनों आरोपी कांदिवली पूर्व के पोईसर क्षेत्र से जुड़े बताए गए हैं। इस कार्रवाई में अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त गजानन शिवलिंग राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त कैलास बर्वे तथा समतानगर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले का खुलासा हुआ। समतानगर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में