सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (pic credit; social media) 
ठाणे

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने एमएमआरडीए को दिया निर्देश, कल्याण की परियोजनाओं में लाएं तेजी

Thane news: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कल्याण क्षेत्र की परिवहन और विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर एमएमआरडीए प्रशासन को तेजी लाने और यातायात सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए है।

सोनाली चावरे

MMRDA welfare projects: कल्याण लोकसभा क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एमएमआरडीए मुख्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने परियोजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा की और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए।

बैठक में एमएमआरडीए के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी, एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक अनिल गायकवाड़, अतिरिक्त आयुक्त अश्विन मुदगल, ठाणे एवं कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त, जनप्रतिनिधि, शिवसेना पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर सेटिस परियोजना पर चर्चा हुई। सांसद ने भूमि संबंधी अड़चनों का शीघ्र समाधान करने और 80 करोड़ रुपए की इस परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कल्याण रिंग रोड परियोजना के आठ चरणों में से चार चरण पूरे हो चुके हैं। चरण 3 अंतिम चरण में है और जल्द पूरा होगा। चरण 1 और 2 के लिए भूमि अधिग्रहण और नई ड्राइंग की प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सांसद ने शीलफाटा-राजनोली मार्ग पर डबल-डेकर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव दिया और इस मार्ग पर निविदा प्रक्रिया को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए। इससे यात्रियों का समय बचेगा और ट्रैफिक दबाव कम होगा। ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो 5 का विस्तार बदलापुर-अंबरनाथ के बीच चिखलोली स्टेशन तक किया जाएगा। अंबरनाथ-बदलापुर-उल्हासनगर संयुक्त घन कचरा प्रबंधन परियोजना में तीनों नगरपालिकाओं को समन्वय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डोंबिवली स्टेशन क्षेत्र में सेटिस परियोजना के माध्यम से यातायात की भीड़ कम करने और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कल्याण ग्रामीण विधायक राजेश मोरे, कल्याण पश्चिम विधायक विश्वनाथ भोईर, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त अभिनव गोयल, शिवसेना पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं की शीघ्र और प्रभावी कार्यान्वयन से कल्याण क्षेत्र में नागरिकों की यात्रा सहज होगी और शहर का विकास गति पकड़ेगा।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी