पेड़ की कटाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

मीरा रोड में 23 पेड़ों की कटाई पर विवाद, वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र परियोजना के खिलाफ नागरिकों का विरोध

Versova Village में प्रस्तावित वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र के लिए 23 पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद बढ़ गया है। 300 से अधिक नागरिकों ने मनपा आयुक्त को पत्र भेजकर कार्य आदेश रद्द करने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Mira Road Tree Cutting Row: मीरा रोड (पूर्व) क्षेत्र के वर्सोवा गांव में प्रस्तावित वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र के निर्माण के लिए 23 पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

इस मामले में एड कृष्णा गुप्ता सहित 300 से अधिक लोगों ने मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा और उपायुक्त (पार्क) को पत्र भेजकर सार्वजनिक सूचना का कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

साथ ही पेड़ों की कटाई का निर्णय होने से पहले ही जारी किए गए कार्य आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की है। बता दें कि मनपा के उद्यान विभाग द्वारा 26 फरवरी को जारी अधिसूचना के अनुसार, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने वर्सोवा गांव, मीरा रोड (पूर्व) में वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र के निर्माण के लिए पहले ही कार्य आदेश जारी कर दिया है।

अंतिम निर्णय से पहले ही पूरी की निविदा प्रक्रिया

नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्य में बाधा बन रहे 23 पेड़ों को जड़ों सहित हटाना आवश्यक है। इस पर आपत्ति जताते हुए एड। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1975 के तहत पेड़ों की कटाई से पहले नागरिकों से आपत्तियां और सुझाव प्राप्त कर उन पर विचार करना अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय से पहले ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य आदेश जारी कर दिया गया, जो कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन है।

एड गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि यदि निर्माण कार्य के लिए पहले ही कार्य आदेश जारी कर दिया गया है, तो नागरिकों से आपत्तियाँ मांगना मात्र एक औपचारिकता बनकर रह जाता है। जबकि अदालतों ने भी कई फैसलों में कहा है कि सुनवाई प्रक्रिया वास्तविक और प्रभावी होनी चाहिए, न कि केवल कागजी औपचारिकता। उद्यान विभाग के नोटिस में पेड़ों के स्थान का पूरा और स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता