ATS Investigation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरारोड: धर्म पूछकर दो वॉचमैन पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार-ATS जांच में जुटी

Attack On Watchman: मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो वॉचमैन पर धर्म पूछकर चाकू से हमले की घटना सामने आई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ATS के साथ जांच शुरू कर दी।

आंचल लोखंडे

Mira Road Incident: मीरा रोड इलाके में सोमवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। नया नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सिक्योरिटी गार्ड से उनका धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वॉचमैन की पहचान सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा के रूप में हुई है। मिश्रा का इलाज मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में जारी है, जबकि दूसरे पीड़ित को भी प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले दोनों गार्ड से उनका धर्म पूछा और फिर उनसे तीन बार ‘कलमा’ पढ़ने की मांग की। जब पीड़ित ऐसा नहीं कर सके, तो आरोपी ने कथित तौर पर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एंटी-टेररिज्म स्क्वाड भी जांच में शामिल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) मूल रूप से मुंबई के कुर्ला इलाके का रहने वाला है और मीरा रोड में अकेला रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह साल 2000 में पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस आरोपी के मानसिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़े:

इलाके में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इस वारदात के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों ने नया नगर पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। नया नगर पुलिस ने सभी से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला