Mira Road Domestic Worker Murder Update प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)  
ठाणे

मेड ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दिया कत्ल, मीरा रोड हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Mira Road Domestic Worker Murder: मीरा रोड में शारीरिक संबंध से इनकार पर 36 वर्षीय मेड की चाकू मारकर हत्या। आरोपी फरार, पुलिस की 5 टीमें कर रही हैं तलाश। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

अनिल सिंह

Suman Kamble Murder Case: मुंबई के उपनगर मीरा रोड में एक घरेलू सहायिका की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। साईबाबा नगर स्थित 'चंद्रेश एकॉर्ड्स' सोसाइटी में हुई इस वारदात ने एक बार फिर कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाले हैं। 36 वर्षीय सुमन कांबले की हत्या महज इसलिए कर दी गई क्योंकि उन्होंने अपने नियोक्ता के भाई की अनैतिक मांगों और शारीरिक संबंध बनाने के दबाव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

सुमन कांबले अपने पति और चार बच्चों के साथ काशीमीरा इलाके में रहती थीं। वह अपनी मेहनत से परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस घर में वह विश्वास के साथ काम करने जा रही हैं, वहीं मौत उनका इंतजार कर रही है। आरोपी पिछले एक महीने से उन पर अश्लील दबाव बना रहा था, जिसका सुमन ने डटकर मुकाबला किया और काम छोड़ दिया था। हालांकि, धोखे से उन्हें वापस बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

विश्वासघात और सुनियोजित साजिश का शिकार

मीरा रोड हत्याकांड में सुमन ने आरोपी की प्रताड़ना के बाद उस घर में काम करना बंद कर दिया था और उसके बड़े भाई से शिकायत भी की थी। वारदात वाले दिन, बड़े भाई ने सुमन को यह कहकर दोबारा काम पर बुलाया कि आरोपी अब उस घर में नहीं रहता है। इसी भरोसे पर जब सुमन बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वहां पहुंची, तो आरोपी पहले से ही चाकू लेकर घात लगाए बैठा था। जैसे ही सुमन घर के अंदर दाखिल हुईं, आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। यह स्पष्ट रूप से एक पूर्व-नियोजित हत्या थी।

जिंदगी की आखिरी जंग: दरवाजे तक लहूलुहान हालत में संघर्ष

चाकू के वार से बुरी तरह घायल होने के बावजूद सुमन ने हार नहीं मानी। वह अपनी जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में रेंगते हुए घर के मुख्य दरवाजे तक पहुंचीं और मदद के लिए शोर मचाया। पड़ोसियों ने जब उन्हें इस भयावह स्थिति में देखा, तो तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, शरीर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस को मौके से संघर्ष के कई निशान मिले हैं, जो सुमन की बहादुरी को दर्शाते हैं।

फरार कातिल की तलाश में पुलिस की 5 विशेष टीमें

काशीमीरा पुलिस ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की 5 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई का बयान दर्ज किया है, जिसकी प्राथमिक जांच में कोई सीधी भूमिका सामने नहीं आई है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के जरिए आरोपी के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होगा।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID