(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Mira Bhayanadar: पार्किंग व पुलिस चौकी की कमी से जूझता प्रभाग 02, मतदाता बदलाव को तैयार

MBMC प्रभाग 02 में 35,656 मतदाताओं के साथ पार्किंग, पुलिस चौकी की कमी, सड़क व जल निकासी जैसी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। 2025 चुनाव में यहां राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: तेजी से विकसित हो रहे मौरा-भाईंदर के शहरी बांचे और बढ़ती नागरिक आवश्यकताओं के बीच मनपा का प्रभाग क्र। 02 इस बार चुनाव में एक अत्यंत महत्वपूर्ण वार्ड के रूप में उभर रहा है।

लगभग 35,656 की जनसंख्या वाले इस प्रभाग की संरचना विविध सामाजिक समूहों, आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक क्षेत्रों का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करती है।

यहां पार्किंग व पुलिस चौकी न होना मूल समस्या बताई जा रही है। स्थानीय जनता ने स्वच्छ छवि और मूलभूत समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाले नगरसेवक को चुनने का मन बनाया है।

मतदाताओं की संख्या

  • वर्ष 2017 के मनपा चुनाव में इस प्रभाग में कुल मतदाताओं की संख्या 31,643 थी। अब साल 2025 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 35,656 हो गई है। इसमें 19130 पुरुष और 16525 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर वोटर का समावेश है। पिछले चुनाव की तुलना में इस प्रभाग में 4013 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
  • प्रभाग 2 को 4 विभागों में विभाजित किया गया है। इसमें अ नागरिकों की पिछड़ा वर्ग श्रेणी, व सामान्य महिला, क सामान्य महिला और ड - सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

राजनीतिक स्थिति

  • वर्ष 2017 के मनपा चुनाव की बात करें तो इस प्रभाग से रोहिदास पाटील, शानू गोहिल, मौना कांगणे और मदन सिंह सभी भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे।
  • वहीं शिवसेना के उम्मीदवारों ने कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि शिवसेना से चुनाव लड़ने वाले रजनीकांत मयेकर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना होगा कि भाजपा अपने पूर्व नगरसेवकों को फिर मौका देती को दोहराती है। इस प्रभाग में मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :- 

भौगोलिक स्थिति : जेसल पार्क और बंदरवाडी से घिरा परिसर

जेसल पार्क, बंदरवाडी, आर।एन।पी। पार्क, नारायण स्मृति परिसर और वसई खाड़ी के मुहाने तक फैला यह प्रभाग कई प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों, औद्योगिक इकाइयों, अस्पतालों, स्कूलों और व्यापारिक केंद्रों से घिरा हुआ है। यहां सड़क मरम्मत, जल निकासी, कचरा प्रबंधन, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और नागरिक सेवाएं प्रमुख मुद्दा हैं। इस प्रभाग का चुनाव सामुदायिक अपेक्षाओं, वास्तविक विकास मांगों और बदलते राजनीतिक समीकरणों का संगम बन जाता है।

- मीरा भाईंदर से नवभारत लाइव के लिए विनोद मिश्रा की रिपोर्ट

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना