मीरा भयंदर अतिक्रमण अभियान (सौ. AI Generated Image) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई, आरक्षित भूखंड से हटाए गए दो दशक पुराने निर्माण

Illegal Religious Structures Encroachment: भाईंदर पूर्व में मनपा ने आरक्षित भूखंड पर बने दो विवादित अवैध धार्मिक स्थलों समेत सभी अतिक्रमण हटाते हुए भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar Illegal Religious Structures Encroachment News: भाईंदर पूर्व के आजादनगर स्थित मनपा की आरक्षित भूमि पर बने करीब 2 दशक पुराने दो विवादित अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ सोमवार तड़के व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मनपा ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए पूरे भूखंड को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन विभाग के अनुसार आरक्षित भूखंड क्रमांक-122 पर वर्षों से झोपड़ियां, गोदाम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया था।

बालासाहेब ठाकरे कला दालान के निर्माण के समय भी हुई थी कार्रवाई

इस भूखंड पर बालासाहेब ठाकरे कला दालान के निर्माण के समय भी कारवाई की गई थी। पूर्व में है। पूर्व में चलाए गए अभियान के दौरान भूखंड का एक हिस्सा खाली कराया गया था, लेकिन शेष झोपड़ियों और अन्य अतिक्रमणों के कारण कार्रवाई अधूरी रह गई थी। तीन वर्ष पहले इसी झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग में दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने अधिकांश अतिक्रमण हटवा दिए थे।

हालांकि, भूखंड पर स्थित नूरी मस्जिद और ओमकारेश्वर शिव मंदिर को उस समय यथावत रखा गया था। आरक्षित भूमि पर बने इन धार्मिक स्थलों को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद बना हुआ था।

एक पक्ष उनकी मूल स्थिति बनाए रखने की मांग कर रहा था, जबकि प्रशासन आरक्षित भूखंड से सभी अतिक्रमण हटाने के अपने निर्णय पर अडिग था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

सुबह 5 बजे शुरू हुआ अभियान, 10:30 बजे तक पूरा हुआ ऑपरेशन

सोमवार सुबह करीब 5 बजे मनपा के अतिक्रमण विभाग ने भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अभियान शुरू किया। कार्रवाई से पहले दोनों पक्षों को धार्मिक सामग्री और अन्य सामान हटाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित रखा। करीब साढ़े दस बजे तक पूरी कार्रवाई संपन्न कर भूखंड को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा