बोगस आधार कार्ड (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Mira Bhayandar: काशीमीरा में सैकड़ों सादा आधार कार्ड मिले, बोगस मतदान की आशंका

Bogus Aadhaar Card On Street: मनपा चुनाव से ठीक पहले मीरारोड के काशीमीरा में सैकड़ों ब्लैंक आधार कार्ड मिलने से सनसनी फैल गई। कार्ड रहस्यमय ढंग से गायब होने पर बोगस मतदान की आशंका जताई जा रही है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले मीरारोड पूर्व में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

काशीमीरा परिसर में मानसी क्लासिक बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर सैकड़ों की संख्या में ब्लैंक (सादा) आधार कार्ड मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस चौंकाने वाली घटना ने चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिक इरफान सैय्यद ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे पड़े ब्लैंक आधार कार्ड के कई बंडल देखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

रहस्यमय ढंग से गायब हुए आधार कार्ड के बंडल

  • इरफान के मुताबिक जब वे आसपास यह देखने आगे गए कि कहीं और भी ऐसे कार्ड तो नहीं पड़े हैं, और थोड़ी देर बाद वापस लौटे, तो फुटपाथ से सभी आधार कार्ड के बंडल रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके थे।
  • इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने निर्वाचन अधिकारी और पुलिस को दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही किसी अधिकारी ने स्थिति का जायजा लिया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
  • भाजपा के पूर्व स्थानीय नगरसेवक अनिल भोसले ने आशंका जताते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को मनपा चुनाव है। कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन उनके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है।
  • ऐसे में इन ब्लैंक आधार कार्डों का इस्तेमाल कर बोगस मतदान कराए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस पूरे मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गहराई से जांच करने की जरूरतः बागरी

  • कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बागरी ने इसे सुनियोजित वोट चोरी करार देते हुए कहा कि वे बीते तीन महीनों से मीरा-भाईंदर में वोट चोरी का मुद्दा उत्ता रहे है।
  • उनके अनुसार इस इलाके में ब्लैक आधार कार्ड छापने का कोई अवैध धंधा चल रहा है, जिसकी गहराई से जांच बेहद जरूरी है। पूर्व महापौर ज्योत्सना हसनाले ने कहा कि फुटपाथ पर ब्लैक आधार कार्ड कहां से आए और उन्हें कौन उठा कर ले गया, यह एक गंभीर अपराध है।
  • वे इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग करेगी।
  • चुनाव से पहले सामने आए इस रहस्यमय मामले ने न केवल प्रशासन बल्कि चुनाव आयोग की सतर्कता पर भी बड़ा प्रश्नधिहन लगा दिया है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO