गणेश नाईक (pic credit; social media) 
ठाणे

Mira Bhyandar Election से पहले भाजपा का दांव, गणेश नाईक करेंगे जनता से संवाद

Maharashtra Local Body Election: मीरा-भाईंदर में गणेश नाईक 15 नवंबर को जनता दरबार लगाकर भाजपा की चुनावी तैयारी का आगाज करेंगे। पार्टी ने नागरिकों से सीधा संपर्क बढ़ाने की रणनीति अपनाई है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Nikaay Chunaav: मीरा-भाईंदर की राजनीति से करीब एक दशक से अधिक समय तक दूर रहे मंत्री गणेश नाईक एक बार फिर शहर में जनता दरबार के जरिए वापसी करने जा रहे हैं।

आगामी मनपा चुनावों से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और नागरिकों से सीधा संपर्क बढ़ाने की विशेष रणनीति बनाई है। इसी के तहत नाईक 15 नवंबर को मनपा के अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे।

इस दरबार में नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रख सकेंगे, जिनका शीघ्र समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, मीरा-भाईंदर में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच पिछले कुछ महीनों से मतभेद बड़े हैं।

खासकर, मंत्री प्रताप सरनाईक के बढ़ते प्रभाव और असंतुष्ट भाजपा नेताओं के उनके पाले में जाने से संगठन में बेचैनी है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अब गणेश नाईक को मैदान में उतारकर सरनाईक के प्रभाव को संतुलित करने की योजना बनाई है।

2014 से पहले नाईक का था मजबूत दबदबा

राष्ट्रवादी कांग्रेस में रहते हुए गणेश नाईक का ठाणे और मीरा-भाईंदर में गहरा प्रभाव रहा है। ठाणे जिता - के पालक मंत्री और बेटे संजीव नाईक के सांसद रहते समय उन्होंने एक मजबूत समर्थक वर्ग तैयार किया था।

मोदी लहर के बाद भले ही उनका संपर्क कुछ कम हुआ, लेकिन आज भी उनके पुराने समर्थक सक्रिय है। इतना ही नहीं तो 2014 के मोदी लहर के बाद 2017 में मीरा -भाईंदर मनपा चुनाव से पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस के करीब 22 नगरसेवकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था, जिससे उस मनपा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था और भाजपा ने बंपर 61 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला