police recruitment drugs case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर: एमबीवीवी पुलिस भर्ती में ड्रग्स का खेल, इंजेक्शन से उत्तेजक पदार्थ लेते युवक की गिरफ्तारी

MBVV Police Recruitment: MBVV पुलिस भर्ती 2024-25 के दौरान भाईंदर में एक उम्मीदवार को इंजेक्शन से उत्तेजक पदार्थ लेते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Crime News: मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय (एमबीवीवी) क्षेत्र में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024-25 की फील्ड परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भर्ती स्थल पर एक उम्मीदवार को इंजेक्शन के माध्यम से उत्तेजक पदार्थ लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आयुक्तालय सूत्रों के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, भाईंदर पश्चिम में 20 फरवरी से पुलिस भर्ती की फील्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए विशेष नारकोटिक्स कंट्रोल टीम का गठन किया गया है। उम्मीदवारों को पहले ही स्पष्ट रूप से सूचित किया गया था कि नशीले या उत्तेजक पदार्थों का सेवन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सादे कपड़ों में गश्त के दौरान पकड़ा गया

23 फरवरी को लगभग 2,500 उम्मीदवारों को फील्ड टेस्ट के लिए बुलाया गया था। सुबह करीब 5 बजे से प्रवेश शुरू हुआ और सभी उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा बैग की तलाशी ली गई। इसी दौरान सादे कपड़ों में तैनात ड्रग जांच टीम ने पुणे जिले के इंद्रपुर रोड, जंक्शन बारामती निवासी 23 वर्षीय साहिल शंकर अजवेके को हाथ में उत्तेजक पदार्थ इंजेक्ट करते हुए पकड़ लिया। उसे तत्काल हिरासत में लेकर सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई। सरकार की ओर से सुशांत मुर्गे (क्राइम ब्रांच) द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

उक्त मामले में जी.आर.सी. संख्या 69/2026 के तहत ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 18(ए)(1) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 और 62 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को भर्ती प्रक्रिया से तत्काल बाहर कर दिया गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

भर्ती स्थल पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में है। 69 हैंडीकैम वीडियो कैमरों की टीम तैनात है, 20 पुलिस अधिकारियों की ड्रग टेस्ट टीम सक्रिय है, दो मोबाइल पुलिस टीमें मौजूद हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की विशेष टीम भी स्थल पर तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी उम्मीदवार नशीले, उत्तेजक या प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करता या अपने पास रखता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की अपील

मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे शारीरिक परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का कदाचार न करें और भर्ती प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखें। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नशे के इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान