मादक पदार्थों को नष्ट करने के द्वौरान (फोटो नवभारत)  
ठाणे

ठाणे में 238 करोड़ के ड्रग्स हुए राख, MBVV पुलिस ने 67 मामलों में जब्त मादक पदार्थ किए नष्ट

MBVV Police Destroyed Drugs: मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस ने 67 एनडीपीएस मामलों में जब्त 238.18 करोड़ रुपये मूल्य के 326.559 किलो मादक पदार्थ और कच्चा माल वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया।

आलोक उमाकृष्ण

MBVV Police Destroyed Drugs In Thane: विश्व नशा-विरोधी दिवस के अवसर पर मीरा- भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 एनडीपीएस मामलों में जब्त करीब 238 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।

यह अभियान पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में चलाया गया। नारकोटिक्स इंक्रिमिनेटिंग मटेरियल डिस्ट्रक्शन कमेटी की अनुमति के बाद 29 जून 2026 को रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, तलोजा में जब्त मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया।

मादक पदार्थ और कच्चा माल किया गया नष्ट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान के दौरान एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े 67 मामलों में जब्त कुल 326.559 किलोग्राम तैयार मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, चरस, मेफेड्रोन (एमडी), हेरोइन, एफेड्रिन, कोकीन, कफ सिरप की बोतलें और ट्रामाडोल टैबलेट सहित कई प्रकार के नशीले पदार्थ शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, दो अलग-अलग मामलों में जब्त 1,541.356 किलोग्राम कच्चा रासायनिक पदार्थ, जिसका उपयोग अवैध रूप से मादक पदार्थ तैयार करने में किया जाता है, उसे भी पूरी सुरक्षा और वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों और कच्चे माल का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 238 करोड़ 18 लाख रुपये आंका गया है।

नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी

पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। मादक पदार्थों के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की पूरी प्रक्रिया नारकोटिक्स इंक्रिमिनेटिंग मटेरियल डिस्ट्रक्शन कमेटी की अनुमति और निगरानी में संपन्न हुई।

अभियान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोइफोडे, एंटी-नारकोटिक्स सेल-1 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक समीर शेख सहित एंटी-नारकोटिक्स सेल-1 एवं 2 के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण और कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और मजबूती मिल सके।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा