MBVV पुलिस आयुक्तालय को मिला फॉरेंसिक वैन  
ठाणे

MBVV पुलिस आयुक्तालय को मिला फॉरेंसिक वैन, अपराध स्थलों से सबूत जुटाने में मिलेगी मदद

MBVV Police: MBVV पुलिस आयुक्तालय को मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली, जो अपराध स्थलों से साक्ष्य संकलन में मदद करेगी। इस वैन से जाँच प्रक्रिया और प्रभावी होगी।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय (MBVV) को मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसे अपराध की जाँच प्रक्रिया में और अधिक वैज्ञानिक एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने जानकारी दी है कि इस वैन का इस्तेमाल अपराध स्थलों से साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक जाँच के लिए किया जाएगा।

वर्तमान में आयुक्तालय के ज़ोन 1 में एक फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। आने वाले दिनों में ज़ोन 2 और ज़ोन 3 को भी ऐसी ही वैन उपलब्ध होंगी। इससे आयुक्तालय की सीमा में आने वाले वसई-विरार और मीरा-भाईंदर क्षेत्र में किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में तुरंत फॉरेंसिक जाँच सुनिश्चित की जा सकेगी। इस वैन में 4 विशेषज्ञ कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें से दो-दो कर्मचारी 12-12 घंटे की शिफ्ट में कार्यरत रहेंगे। इससे वैन चौबीसों घंटे उपलब्ध रह सकेगी और किसी भी आपात स्थिति में अपराध स्थल तक पहुँच सकेगी।

त्याधुनिक उपकरणों से लैस

मोबाइल फॉरेंसिक वैन को अत्याधुनिक उपकरणों और सामग्रियों से सुसज्जित किया गया है। इसमें अपराध स्थल को चिह्नित करने के लिए टेप और मार्कर, साक्ष्य एकत्रित करने के लिए पैकेजिंग सामग्री, डीएनए किट तथा अन्य वैज्ञानिक जाँच उपकरण उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से घटनास्थल से सीधे सटीक साक्ष्य संकलित कर उन्हें संरक्षित किया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अपराध की रोकथाम और अपराधियों को सज़ा दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

संदीप डोईफोड़े, DCP (क्राईम) MBVV पुलिस आयुक्तालय ने कहा कि हाल ही में लागू हुए नए कानून के अनुसार, जिन अपराधों में 7 साल से अधिक की सजा का प्रावधान है, उनमें घटनास्थल का पंचनामा करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे मामलों में मोबाइल फॉरेंसिक वैन की भूमिका बेहद अहम साबित होगी। इस पहल से न केवल जाँच की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि अदालत में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में भी मदद मिलेगी -

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना