मीरा भाईंदर मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Mira Bhayandar में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, मनपा ने दिया सख्त चेतावनी

Mira Bhayandar AQI: मीरा-भाईंदर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर MBMC सख्त हो गई है। 40 से अधिक निर्माण परियोजनाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नियम तोड़ने पर काम बंद और अनुमति रद्द की चेतावनी दी गई है।

अपूर्वा नायक

Air Pollution In Mira Bhayandar: मीरा-भाईंदर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर छू रहा है और इसका सीधा असर शहरवासियों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर में चल रही 40 से अधिक बिल्डिंग निर्माण परियोजनाओं को नोटिस जारी किया है।आयुक्त शर्मा ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़े गए, तो निर्माण कार्य तत्काल बंद और निर्माण अनुमति रद्द कर दी जाएगी।

पिछले कुछ महीनों से निर्माणाधीन हाउसिंग प्रोजेक्ट, मिट्टी भराई और डंपरों की धूलभरी आवाजाही ने शहर के वातावरण को धूल से धुंधला बना दिया है। आरएमसी मिश्रण ले जाने वाले वाहनों और साइटों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हालात और बिगड़ गए हैं।

सड़क पर फैली मिट्टी और मलवे से न सिर्फ प्रदूषण बढ़ रहा है, चल्कि यातायात जाम भी आम हो गया है। प्रदूषण फैलाने वाले परियोजनाओं के लिए मनपा प्रशासन ने 28 प्रकार के कड़े नियम जारी किए हैं।

जिनमें मुख्यरूप से 70 मीटर से ऊंची इमारतों या 1 एकड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स के चारों और कम से कम 35 फीट ऊंची शीट का कव्हर लगाना, छोटे भूखंडों के लिए 25 फीट ऊंची लोहे कपड़े की चादर अनिवार्य, निर्माण सामग्री ढोने वाले हर वाहन को पूरी तरह ढंकना अनिवार्य है।

वायु प्रदूषण फैलाने वाले डेवलपर्स को की कार्रवाई प्रस्तावित है। प्रदूषण रोकने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी उद्देश्य से एक विशेष टीम ने शहर में निरीक्षण शुरू कर दिया है।

- पुरुषोतम शिंदे, सहायक संचालक, नगर रचना MBMC

समितियों में उड़न दस्ते को किया गया है नियुक्त

वहीं साइट से निकलते समय वाहनों के टायरों की पानी से धुलाई जरूरी, हर निर्माण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य, निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल पर पानी के फुव्वारे मारना आदि शामिल है। मनपा ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी साइट पर एक्यूआई 200 से अधिक मिला तो काम तुरंत बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रभाग समितियों में उड़न दस्ते नियुक्त कर दिए गए हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन