development works inspection 
ठाणे

मनपा आयुक्त के दौरे से रुके विकास कार्यों में आई तेजी, मनीषा अव्हाले द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण

Ulhasnagar Municipal Commissioner Visit: उल्हासनगर में मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले ने वार्ड 15 में स्वास्थ्य केंद्र, सड़क और पाइपलाइन परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

आंचल लोखंडे

Ulhasnagar Municipal Corporation: नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर जोर देते हुए आयुक्त मनीषा अव्हाले ने क्रमवार दौरे शुरू किए हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में प्रभाग 15 का अपने मातहत अधिकारियों के साथ दौरा किया। माना जा रहा है कि इससे उल्हासनगर में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 15 में चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने, टीकाकरण प्रणाली की समीक्षा करने और रुके हुए विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि “काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए आयुक्त स्वयं उतरीं मैदान में

आयुक्त अव्हाले और स्थानीय पार्षदों ने केंद्रीय टीका भंडार तथा नगर स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 5 (वीटीसी ग्राउंड) से दौरे की शुरुआत की। यहां उन्होंने टीकाकरण प्रक्रिया, दवाओं के भंडार, भंडारण प्रणाली और नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके बाद आयुक्त अव्हाले ने मनपा में शिवसेना (शिंदे) के नेता अरुण आशान, पार्षद इंदिरा पाटिल, काजल जग्यासी, संगीता सपकाल, अमर जग्यासी, नितिन सपकाल, निखिल पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता योगेश म्हात्रे के साथ वार्ड 15 में रुके हुए और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

सड़कों और पाइपलाइन निर्माण की समीक्षा

वाल्मीकिनगर स्थित समाज मंदिर, हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे खेल परिसर, गीता कॉलोनी की लंबित सड़क, श्रीरामनगर से सतरामदास अस्पताल तक की सड़क तथा सूर्या होटल से खडेगोलवली गांवदेवी मंदिर तक की सड़क का निरीक्षण किया गया। सतरामदास अस्पताल से जंगल होटल तक पाइपलाइन और जल निकासी व्यवस्था की गुणवत्ता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। कुछ शिकायतों पर संबंधित विभाग प्रमुखों को तत्काल बुलाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सुविधाओं का आयुक्त व पार्षदों ने किया संयुक्त निरीक्षण

आयुक्त मनीषा अव्हाले ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी, “नागरिकों की सुविधा के लिए सड़कों, पाइपलाइनों और अन्य विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। यदि देरी हुई या गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस निरीक्षण दौरे से वार्ड में रुके विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने प्रशासन और पार्षदों की इस जमीनी पहल का स्वागत किया।

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया