सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI) 
ठाणे

अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार

Thane Crime News: कोल्हापुर के व्यक्ति ने चरित्र पर शक में महिला की हत्या की और शव को कार में रखकर 350 किमी दूर भिवंडी लाया। भिवंडी की नारपोली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

रूपम सिंह

Kolhapur Murder Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रकाश आनंदा पाटिल पर आरोप है कि उसने अपनी महिला साथी सुरेखा शिवाजी आरे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ।

खेत में वारदात को अंजाम देने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका दोनों कोल्हापुर जिले के शिरगांव के निवासी थे और उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने अपने खेत पर महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव कार में रखकर 350 किलोमीटर दूर भिवंडी पहुंचा

जांच के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने शव को कपड़े में लपेटकर अपनी कार में रखा और रातभर वाहन चलाकर उसे कोल्हापुर से 350 किलोमीटर से अधिक दूर ठाणे जिले के भिवंडी स्थित कासेली इलाके तक ले आया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन का पता लगाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नरपोली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या का कारण आपसी संबंधों को लेकर उत्पन्न संदेह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन