स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक फोटो (फोटो - सोशल मीडिया) 
ठाणे

कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Konkan Special Trains Ganeshotsav: गणेशोत्सव के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के के प्रयासों से सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 3 ट्रेनों को ठहराव मिला है और रेलवे कई विशेष ट्रेनें चला रहा है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Konkan Railway Ganeshotsav Special Trains: आगामी गणेशोत्सव के मद्देनजर कोकण जाने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शिवसेना संसदीय दल के नेता,कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और ठाणे के सांसद नरेश गणपत म्हस्के के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने गणेशोत्सव के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के साथ-साथ सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर 3 प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों को प्रायोगिक तौर पर नियमित ठहराव देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कोकण जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों की भारी भीड़ और होने वाली परेशानी को देखते हुए दोनों सांसदों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विशेष ट्रेनों की मांग की थी। उनके प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।

26 जुलाई 2026 से लागू

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन द्वारा जारी सूचना KR/CO/O/NOTI/2026-27 के अनुसार सावंतवाड़ी रोड पर ट्रेनों के नए नियमित ठहराव होंगे इनमें CSMT - मंगलुरु - CSMT एक्सप्रेस (दैनिक)

  • ट्रेन 12133: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान सुबह 07:02 / 07:04
  • ट्रेन 12134: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान रात 11:30 / 11:32
  • ट्रेन 12432: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान सुबह 06:18 / 06:20
  • ट्रेन 12431: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान सुबह 09:44 / 09:46।
  • ट्रेन 12201: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान तड़के 02:02 / 02:04
  • ट्रेन 12202: सावंतवाड़ी आगमन/प्रस्थान तड़के 03:28 / 03:30।

इसी तरह LTT - तिरुवनंतपुरम गरीब रथ एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन) रुकेगी। हजरत निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन)

गणेशोत्सव विशेष ट्रेनों का शेड्यूल

11 सितंबर से मध्य रेलवे ने पत्र संख्या T.322/X-12/Ganpati Specials/2026 के तहत निम्न ट्रेनों की घोषणा की है।

CSMT - सावंतवाड़ी - CSMT दैनिक स्पेशल 01103/01104, 11 से 27 सितंबर, कुल 16 फेरे। CSMT से 3:30 बजे प्रस्थान। LTT - सावंतवाड़ी - LTT दैनिक स्पेशल 01171/01172, 11 से 28 सितंबर, कुल 17 फेरे। LTT से 08:20 बजे प्रस्थान। दिवा - खेड - दिवा MEMU दैनिक,01155/01156, 11 से 27 सितंबर, कुल 16 फेरे।

LTT - मडगांव/रत्नागिरि/सावंतवाड़ी, 01165/01185, साप्ताहिक/द्विसाप्ताहिक फेरे। पुणे - रत्नागिरि - पुणे साप्ताहिक स्पेशल, 01445/01447, 12 से 26 सितंबर। दिवा-चिपलूण- दिवा 01133/01134, 11 से 28 सितंबर, कुल 15 फेरे।

प्रवासियों को होगा सीधा फायदा

ठाणे, दिवा, कल्याण, पुणे और मुंबई उपनगरों में रहने वाले कोकणवासियों को अब गांव जाना आसान होगा। अतिरिक्त ट्रेनों से टिकट की मारामारी कम होगी। MEMU ट्रेनों से लोकल यात्रियों को राहत मिलेगी और सावंतवाड़ी में नए ठहराव से सिंधुदुर्ग के पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा होगी।

इस पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने कहा, गणपति बप्पा के आगमन पर हर चाकरमानी का सफर सुरक्षित और समय पर हो, इसके लिए हम प्रयासरत थे। कोकणवासियों की पुरानी मांग पूरी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के ने जताया है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम