खारघर डंपर दुर्घटना वकील की मौत (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
ठाणे

Kharghar Dumper Accident: खारघर में तेज रफ्तार डंपर ने वकील को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

Kharghar Dumper Accident News: खारघर में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवा वकील की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अपूर्वा नायक

Kharghar Dumper Accident Lawyer Death: सोमवार शाम को खारघर में एक तेज रफ्तार डंपर ने टू-व्हीलर पर सवार एक युवा वकील को कुचल दिया।

एक्सीडेंट के बाद, गुस्साए लोगों ने तुरंत रास्ता जाम कर दिया और आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। कुछ घंटों के हंगामे के बाद, पुलिस भीड़ को शांत करने और ट्रैफिक को ठीक करने में कामयाब रही।

यह एक्सीडेंट सीबीडी बेलापुर से सेंट्रल पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। मृतक वकील का नाम महेश अशोक लोहार है और वह खारघर के सेक्टर 12 इलाके में रहता था।

मौके पर हुई मौत

बताया गया कि वह सोमवार शाम को, वह अपने दोस्त के साथ टू-व्हीलर पर घर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे डंपर के पिछली पहियों के नीचे कुचल दिया। इस भयानक दुर्घटना में, महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहनों की लगीं लंबी कतारें

  • घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग और मृतक के रिश्तेदार और दोस्त मौके पर पहुंचे और अपना गुस्सा जाहिर किया।
  • थोड़ी ही देर में उन्होंने सड़क जाम करके जाम लगाना शुरू कर दिया। इससे खारघर के उत्सव चौक से लेकर फायर ब्रिगेड तक ट्रैफिक रुक गया और गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई।
  • घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त विक्रम कदम और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय जोशी ट्रैफिक अधिकारियों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने गुस्साई भीड को शांत किया और उन्हें सही कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
  • आखिरकार, शाम करीब 7:30 बजे प्रोटेस्ट खत्म कर दिया गया और ट्रैफिक फिर से शुरू हो गया।
  • सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय जोशी ने बताया कि पुलिस ने डंपर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC