कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kalyan Dombivli के उद्यान हाई-सिक्योरिटी जोन बने, मनपा ने रोशनी भी बढ़ाई

Kalyan Dombivli मनपा ने उद्यानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 179 CCTV कैमरे और 167 सजावटी लाइट पोल लगाए हैं। नई लाइटिंग और निगरानी से बच्चे और वरिष्ठ नागरिक, खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Kalyan Dombivli News: कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका ने शहर के सार्वजनिक उद्यानों को सुरक्षित, आधुनिक और परिवारों के लिए अधिक अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मनपा ने अपने बजट में तय लक्ष्य के मुताबिक शहर के प्रमुख उद्यानों में व्यापक सीसीटीवी निगरानी और सजावटी प्रकाश व्यवस्था स्थापित कर दी है।

मनपा आयुक्त अभिनय गोयल के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने सुरक्षा परियोजना को समयबद्ध तरीके से लागू किया। मनपा ने न सिर्फ उद्यानों को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला, चल्कि रात के समय में भी नागरिकों को सुरक्षित और सहज महसूस कराने के लिए आकर्षक लाइटिंग से पूरा वातावरण रोशन कर दिया है।

179 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

उद्यानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शेनले लेक, नाना धर्माधिकारी गार्डन, रमाबाई आंबेडकर गार्डन, मोनाताई ठाकरे गार्डन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल और अन्य प्रमुख स्थलों पर कुल 179 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन कैमरों की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर रोक लगेगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी। रात में टहलने वाले वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और महिलाओं के लिए यह व्यवस्था सुरक्षा कवच साबित होगी।

आकर्षक बनाने के लिए 167 सजावटी लाइट पोल

रात में पाकों को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए मनपा ने 167 सजावटी लाइट खंभे लगाए हैं। कारभारी उद्यान, धर्मवीर आनंद दिघे उद्यान, नाना धमर्माधिकारी उद्यान, सावरकर उद्यान, नाना-नानी पार्क सहित अन्य उद्यानों में नई एलईडी लाइटिंग ने पाकों का पूरा माहौल बदल दिया है। लोगों का कहना है कि पहले अंधेरा रहने के कारण कई क्षेत्रों में लोग शाम के बाद पाकों में जाने से हिचकते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी