कासारवडवली फ्लाई ओवर, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में कासारवडवली फ्लाईओवर बंद, खंभे का टुकड़ा टूटने से गुणवत्ता पर सवाल, MMRDA ने जांच शुरू की

Thane Ghodbunder Road Traffic Diversion: ठाणे के घोडबंदर मार्ग पर स्थित कासारवडवली फ्लाईओवर के खंभे का टुकड़ा टूटने के बाद इसे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। एमएमआरडीए ने जांच शुरू कर दी है।

रूपम सिंह

Kasarvadavali Flyover Thane Closed Pillar Damage: ठाणे के घोडबंदर मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए भारी तामझाम के साथ साल भर पहले शुरू किए गए कासारवडवली फ्लाई ओवर ब्रिज के एक पिलर का टुकड़ा टूटकर अलग हो जाने से उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

इसी कारण से बुधवार से इसे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते महज एक साल के भीतर ही पुल बंद करने की नौबत एमएमआरडीए पर आ गयी है।

करोड़ों रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर को महज एक साल के भीतर ही बंद करने की वजह से एमएमआरडीए की काम की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मुंबई शहर एवं ठाणे शहर को जोड़ने वाला घोडबंदर रोड बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। इस रोड पर स्थित कासारवडवली चौक के ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए एमएमआरडीए की तरफ से फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

इस परियोजना के तहत ठाणे शहर से घोडबंदर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का काम पूरा कर उसे 8 जुलाई 2025 को यातायात के लिए खोल दिया गया था। वहीं, घोडबंदर से ठाणे की दिशा में जाने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

यातायात शुरू हुए महज 14 महीने ही हुए हैं, इस बीच फ्लाईओवर के एक खंभे का टुकड़ा टूटने की बात ध्यान में आई है। इस संबंध में 'जस्टिस फॉर घोडबंदर' के गिरीश पाटिल के माध्यम से एमएमआरडीए के ठेकेदार के पास शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद शनिवार रात को अस्थायी मरम्मत की गई।

त्योहार के बाद लगेगा भीषण ट्रैफिक जाम

हालांकि, खतरे को देखते हुए रविवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर बुधवार से ठाणे ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से फ्लाईओवर पर यातायात को अनिश्चित काल के लिए बंद कर वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया।

फिलहाल गणेशोत्सव के कारण बड़ी संख्या में नागरिक कोंकण और अपने गांवों गए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या कम है। इस कारण पहले दिन बड़ा ट्रैफिक जाम टल गया, लेकिन त्योहार समाप्त होने के बाद जब लोग वापस लौटेंगे, तब भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करने की आशंका जताई जा रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी