Highlights
कल्याण पश्चिम के वली पीर रोड स्थित भंगार गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगी।
आग में गोदाम का सामान जल गया और महावितरण के बिजली के खंभे व तार भी प्रभावित हुए।
सूचना मिलते ही महावितरण ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
KDMC दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Kalyan Scrap Godown Fire: कल्याण पश्चिम में वली पीर रोड पर एक भंगार गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग में गोदाम का सामान जल गया, साथ ही महावितरण के बिजली के खंभे और तार भी जल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
आग की जानकारी मिलते ही महावितरण ने बिजली सप्लाई काट दी। इसके बाद KDMC फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से इलाके में धुआं फैल गया था, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के आरोपों के मुताबिक, गोदाम मालिक ने सड़क पर भी बड़ी मात्रा में भंगार रखा हुआ था। इस घटना ने गोदाम में सुरक्षा और बिना इजाजत के स्टोरेज का मुद्दा उठ गया है। आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं है, लेकिन बिजली के खंभे और तार जलने से इलाके में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है। जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कल्याण पश्चिम में वली पीर रोड पर सोमवार को भीषण आग स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों के बीच चल रहे अवैध और असुरक्षित भंगार गोदामों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि इस प्रकार के गोदामों में ज्वलनशील सामग्री बिना किसी सुरक्षा मानक के संग्रहित की जाती है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर ऐसे गोदामों की नियमित जांच और अवैध संचालन पर रोक लगाने का भारी दबाव बढ़ गया है।
महावितरण विभाग की तकनीकी टीमों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए जले हुए बिजली के खंभों और क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का प्रयास है कि प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
ताकि गर्मी और बिजली कटौती से परेशान हो रहे नागरिकों को राहत मिल सके। वहीं, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि गोदाम संचालक की लापरवाही और अवैध गतिविधियों के संबंध में उचित कानूनी कदम उठाए जा सकें।