सर्प मित्र दत्ता बोबे ने कल्याण पश्चिम के शनि नगर में जाल से पांच फुट का नाग सुरक्षित निकाला।
90 फुट रोड पर संदीप भंडारी की सूचना पर साढ़े चार फुट के बिना जहर वाले धामन सांप को बचाया गया।
वन विभाग के मार्गदर्शन में दोनों सांपों को जंगल में छोड़कर लोगों को सांप न मारने के प्रति जागरूक किया गया।
Cobra Rescued In Kalyan: सर्प मित्र दत्ता बोबे ने कल्याण पश्चिम परिसर में दो अलग-अलग स्थानों पर पाए गए दो सांपों, एक नाग और एक धामिन को सुरक्षित रूप से पकड़कर उनकी जान बचाई।
वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में दोनों सांपों को उनके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।
पहली घटना कल्याण पश्चिम के गोदरेज हिल इलाके के शनि नगर में घटी जहां क्रिकेट खेलने के लिए मैदान बनाने का काम चल रहा था, तभी मजदूरों ने मैदान में फंसे जाल में लगभग पांच फुट लंबा एक जहरीला नाग सांप देखा। सांप को अचानक देखकर मजदूरों में दहशत फैल गई। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र दत्ता बोबे से संपर्क किया। बोबे तुरंत मौके पर पहुंचे और जाल में फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाल कर पकड़ लिया। सांप को सुरक्षित पकड़ने के बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली।
दूसरी घटना कल्याण पश्चिम के 90 फुट वाले रास्ते पर घटी। जहां शनिवार सुबह संदीप भंडारी और उनके साथी सुबह की सैर पर निकले थे, तभी उन्हें सड़क के चौराहे पर साढ़े चार फुट लंबा धामन सांप मिला। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र विशेषज्ञ दत्ता बोबे को बुलाया। बोबे मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह धामन सांप जहरीला नहीं है और वहां मौजूद लोगों को सांपों के बारे में जागरूक किया।
दोनों ही घटनाओं में सर्प मित्र दत्ता बोबे ने सावधानी बरतते हुए सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में जंगल में आजाद छोड़ दिया गया। जागरूक लोगों द्वारा जनता से अपील की गई कि यदि उन्हें कोई साँप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि सरो मित्र दत्ता बोबे से संपर्क करें।