वालधुनी नदी (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में वालधुनी नदी के प्रदूषण पर एक्शन की तैयारी, MPCB ने जांच के लिए लिया पानी का नमूना

Valdhuni River Pollution: कल्याण की वालधुनी नदी के प्रदूषण को लेकर बुद्ध भूमि फाउंडेशन ने MPCB से कार्रवाई की मांग की। अधिकारी ने जल का नमूना लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • नदी में काला और दुर्गंधयुक्त पानी।

  • रासायनिक प्रदूषण और ठोस कचरे का जमाव।

  • जलीय जीवों और जैव विविधता पर खतरा।

  • नदी किनारे के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव।

  • नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका।

Kalyan Valdhuni River Pollution Water Testing MPCB Action: कल्याण वालधुनी स्थित बुद्ध भूमि फाउंडेशन द्वारा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र सौंपकर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग के अनुसार वालधुनी नदी के प्रदूषणमुक्तीकरण तथा पुनर्जीवन के लिए विस्तृत उपाययोजना सुझाई गई।

फाउंडेशन के अनुसार, वालधुनी नदी इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक जलवाहिनी है, लेकिन लंबे समय से घरेलू सीवेज, औद्योगिक एवं रासायनिक अपशिष्ट तथा अनधिकृत व्यावसायिक/औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के कारण नदी की जल गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

काले और दुर्गंधयुक्त पानी से नदी का पर्यावरण प्रभावित

वालधुनी नदी में लंबे समय से काला और दुर्गंधयुक्त पानी बहने के साथ ही रासायनिक प्रदूषण तथा बड़ी मात्रा में ठोस कचरा जमा हो रहा है। इसके कारण नदी की जल गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। बुद्ध भूमि फाउंडेशन ने आशंका जताई है कि प्रदूषण का यह स्तर नदी में रहने वाले जलीय जीवों और जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

इसके अलावा, नदी के आसपास के प्राकृतिक पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दूषित पानी और कचरे के कारण स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। फाउंडेशन ने नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरणीय नुकसान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

प्रदूषण के स्रोतों की वैज्ञानिक जांच की मांग की गई।

फाउंडेशन ने नदी में मिलने वाले प्रत्येक नाले की GPS मैपिंग कर उसके स्रोत, प्रवाह, सीवेज की मात्रा और स्वरूप निर्धारित करने की मांग की है। साथ ही BOD, COD, TDS, pH, DO, Heavy Metals सहित आवश्यक रासायनिक घटकों की जांच कर Pollution Source Inventory तैयार करने का सुझाव दिया गया था।

उसी अनुसार कल्याण विभाग एमपीसीबी अधिकारी राजेश नांदगांवकर द्वारा वालधुनी नदी का जल जांच करने हेतु जमा किया गया, बतौर नांदगांवकर, रिपोर्ट आनेपर जल्द ही प्रदुषणकर्ताओं पर कार्रवाई की जायेगी।

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत