MNVS ने कल्याण में लगाए पहले मराठी वाले बैनर सोर्स: सोशल मीडिया
ठाणे

छठ पूजा बयानबाजी के बीच राज ठाकरे की MNVS का खुला संदेश, कल्याण में लगे पहले मराठी वाले बैनरों से गरमाई सियासत

Kalyan MNVS Banner Controversy: महाराष्ट्र के कल्याण में छठ पूजा विवाद के बीच मनसे (MNVS) के नए बैनरों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। MNVS ने कल्याण में लगाए पहले मराठी वाले बैनर।

अशोक वर्मा, आकाश मसने

Highlights

  • छठ पूजा विवाद के बीच कल्याण में MNS ने लगाए बैनर

  • मनसे विद्यार्थी सेना के कल्याण शहर अध्यक्ष अंकुश राजपूत ने लगाए बैनर

  • महाराष्ट्र में मराठी भाषा और मराठी लोगों को सबसे पहली प्राथमिकता का जिक्र

MNVS Marathi Language Priority Banner: महाराष्ट्र में छठ पूजा के आयोजन को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच, राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्टुडेंट विंग महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) द्वारा कल्याण शहर में लगाए गए बैनर इस समय राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गए हैं। इन बैनरों में कड़े शब्दों में यह संदेश दिया गया है कि महाराष्ट्र की धरती पर मराठी भाषा और मराठी मानुष (लोगों) को ही सबसे पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

'पहले मराठी, बाकी सब बाद में' का संदेश

ठाणे जिले के कल्याण शहर में ये विवादित बैनर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के कल्याण शहर अध्यक्ष अंकुश राजपूत की ओर से लगवाए गए हैं। इन पोस्टरों और बैनरों के जरिए पार्टी का रुख बेहद स्पष्ट किया गया है, जिसमें मराठी में लिखा गया है कि महाराष्ट्रा मध्ये पहिला मान मराठी भाषेचा असेल मराठी माणसांचा अचेल बकीचे नंतर...! यानी महाराष्ट्र में मराठी भाषा और मराठी लोगों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी; बाकी सब इसके बाद"

सांस्कृतिक और राजनीतिक माहौल गरमाया

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में खासकर मुंबई में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजनों, सांस्कृतिक परंपराओं और स्थानीय अस्मिता को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

छठ पूजा को लेकर राज ठाकरे रुख

राज ठाकरे ने छठ पूजा के आयोजनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि बीजेपी और उससे जुड़े सोशल मीडिया समूह छठ पूजा को सांस्कृतिक अतिक्रमण के रूप में पेश कर रहे हैं।

राज ठाकरे ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर ऐसी रील्स शेयर की जा रही हैं, जिनके जरिए लोगों के बीच तनाव पैदा हो। राज ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने का भी विरोध किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इन गानों को बंद करवाया।

MNVS के बैनरों ने बढ़ाया सियासी पारा

ऐसे संवेदनशील और गर्माए हुए माहौल के बीच महाराष्ट्र निवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) के इन बैनरों के सामने आने से कल्याण के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई है। मराठी भाषा, संस्कृति और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता देने के इस आक्रामक रुख पर जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?