कल्याण डोंबिवली मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

KDMC Municipal Election: मतदाता केंद्रों और मतगणना केंद्रों की सूची जारी, मतदान शांतिपूर्ण होगा

Maharashtra News: केडीएमसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 पैनलों के लिए 1548 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 14.25 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अपूर्वा नायक

Kalyan News In Hindi: महानगर पालिका (केडीएमसी) चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस चुनाव में 31 पैनलों में बहुसदस्यीय प्रणाली के तहत मतदान कराया जाएगा।

महानगरपालिका प्रशासन की ओर से मतदान, मतदाता सूची और मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केडीएमसी क्षेत्र में कुल 1,548 मतदान केंद्रों के माध्यम से 382 स्थानों पर मतदान होगा।

इनमें से 1,013 मतदान केंद्र भूतल पर, 9 प्रथम तल पर, 471 पार्टीशन स्वरूप में तथा 55 मतदान केंद्र मंडपों में बनाए गए हैं। महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 14,25,086 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 7,45,664 पुरुष, 6,78,870 महिलाएं तथा 552 अन्य मतदाता शामिल हैं।

क्रमांक 2 और 4 की मतगणना एक ही केंद्र होगी

केडीएमसी चुनाव की मतगणना कुल 8 स्थानों पर कराई जाएगी. चुनाव निर्णय अधिकारी क्रमांक 2 और 4 की मतगणना एक ही केंद्र पर होगी. विभिन्न पैनलों की मतगणना के लिए निर्धारित केंद्र इस प्रकार हैं।

चुनाव निर्णय अधिकारी-1: पैनल क्रमांक 2, 3 व 4 बिर्ला वन्य, केडीएमटी इमारत, भूतल, शहाड (पश्चिम)।

चुनाव निर्णय अधिकारी-2: पैनल क्रमांक 1, 5, 6 व 10 मुंबई विश्वविद्यालय उपकेंद्र, वसंत वैली, खडकपाड़ा, कल्याण (पश्चिम)।

चुनाव निर्णय अधिकारी-3: पैनल क्रमांक 7, 8 व 9, प्रभाग क्षेत्र 3/क कार्यालय, भूतल वाहन पार्किंग, आधारवाड़ी, कल्याण (पश्चिम)।

चुनाव निर्णय अधिकारी-4: पैनल क्रमांक 11, 12 व 18. मुंबई विश्वविद्यालय उपकेंद्र, वसंत वैली, कल्याण (पश्चिम). खडकपाड़ा,

चुनाव निर्णय अधिकारी- 5: पैनल क्रमांक 13, 14, 15 व 16, साकेत कॉलेज, 100 फुटी रोड,राम म्हात्रे चौक, काटेमानिवली, कल्याण (पूर्व)।

चुनाव निर्णय अधिकारी-6: पैनल क्रमांक 20, 26, 27 व 28, आईईएस पाटकर विद्यालय, राजाजी पथ, डोंबिवली (पूर्व) स्टिल्ट हॉल।

चुनाव निर्णय अधिकारी-7: पैनल क्रमांक 21, 22, 23 व 25, केडीएमसी स्कूल क्रमांक 20, रेती बंदर रोड, मोठा गांव, डोंबिवली (पश्चिम)।

चुनाव निर्णय अधिकारी-8: पैनल क्रमांक 29 व 30, धनजी नानजी चौधरी विद्यालय हॉल, प्रथम तल, नांदीवली, डोंबिवली (पूर्व)।

चुनाव निर्णय अधिकारी-9: पैनल क्रमांक 17, 19 व 31, सावित्रीबाई फुले कलामंदिर, घरडा सर्कल, डोंबिवली (पूर्व),

महानगरपालिका प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए