हल्दी कार्यक्रम (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kalyan में हल्दी समारोह बना मातम, खाने से 50 मेहमान बीमार, शादी रद्द

Thane: कल्याण की मोहन प्राइड इमारत में हल्दी समारोह के दौरान परोसे गए भोजन से 40–50 लोग विषबाधा के शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर कई अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जिससे विवाह समारोह रद्द करना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Kalyan food poisoning incident: कल्याण शहर की हाई-प्रोफाइल मोहन प्राइड इमारत में आयोजित हल्दी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोजन करने के बाद करीब 40 से 50 मेहमानों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

उल्टी, दस्त और चक्कर जैसी शिकायतों के चलते सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मोहन प्राइड इमारत में रहने वाले संजित बाविस्कर की बेटी का रविवार को विवाह होना था।

इससे पहले शनिवार को हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समारोह में आए मेहमानों ने कैटरिंग द्वारा उपलब्ध कराया गया भोजन किया, जिसके कुछ समय बाद ही कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने लगे।

दुल्हन और उसके परिजन भी हुए प्रभावित

घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विषबाधा की चपेट में खुद दुल्हन, उसकी मां रेखा बाविस्कर और बहन भी आ गईं। अचानक बिगड़ी हालत के कारण दुल्हन को गहरा मानसिक आघात पहुंचा और विवाह की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं।

अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में भर्ती

परिजनों और स्थानीय नागरिकों की मदद से पीड़ितों को कल्याण, मुरबाड, अंबरनाथ और उल्हासनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

शादी स्थगित, कैटरर के खिलाफ एफआईआर

इस गंभीर घटना के बाद विवाह कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया। दुल्हन के पिता संजित बाविस्कर ने खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में कैटरिंग संचालक राज विलास पराते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और भोजन की गुणवत्ता व लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन