CCTV में कैद हुआ साड़ी की दुकान का शटर तोड़ता चोर  सोर्स: सोशल मीडिया
ठाणे

कल्याण में दिवाली से पहले साड़ी दुकान चोरी, शटर तोड़कर नए स्टॉक पर हाथ किया साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

Theft in Kalyan: कल्याण पूर्व के मलंग रोड स्थित 'देवसारी साड़ी सेंटर' में दिवाली से ठीक पहले चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर शटर काटकर करीब 1.5 लाख रुपये की साड़ियां चुरा ले गया।

अशोक वर्मा, आकाश मसने

Kalyan Saree Center Theft: दिवाली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और बाजारों में रौनक अपने चरम पर है। त्योहारी सीजन के ठीक पहले चोरों ने व्यापारियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ठाणे जिले के कल्याण पूर्व के मलंग रोड पर काका ढाबा के पास स्थित मशहूर 'देवसारी साड़ी सेंटर' में एक अज्ञात चोर ने धावा बोलकर दुकान का नया स्टॉक साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

कटिंग टूल से तोड़ा गया दुकान का शटर

मिली जानकारी के अनुसार, इह वारदात तड़के अंजाम दिया गया। आरोपी ने कटिंग टूल का इस्तेमाल कर दुकान के शटर को नीचे से तोड़ दिया। शटर को थोड़ा ऊपर उठाकर चोर आसानी से दुकान के अंदर दाखिल हुआ।

दिवाली के त्योहार को देखते हुए दुकान के मालिकों ने ग्राहकों की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए भारी मात्रा में नया और महंगा स्टॉक मंगाया था। चोर सीधे नए स्टॉक पर टूट पड़ा और कीमती साड़ियों के कई बंडल समेट लिए। दुकान से चोरी हुए माल की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों ने इस पूरी चोरी को अपनी जद में कैद कर लिया है। सुबह जब दुकान के मालिक ने शटर टूटा हुआ देखा और अंदर जाकर सामान की पड़ताल की, तो उनके होश उड़ गए। तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक अज्ञात शख्स मुंह ढंके हुए और बड़े आराम से साड़ियों के बंडल बोरे में भरते हुए नजर आ रहा है।

मानपाड़ा पुलिस कर रही है तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के अन्य रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोर किस वाहन से आया था और किस दिशा में फरार हुआ।

दुकानदारों में चिंता का माहौल

कल्याण शहर में दिवाली के ऐन मौके पर हुई इस बड़ी चोरी की वजह से देवसारी साड़ी सेंटर के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। त्योहारी सीजन में व्यापारियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा कमाई का होता है, ऐसे में इस तरह की घटना से व्यापारी वर्ग काफी चिंतित और निराश है।

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे