कल्याण क्राइम ब्रांच यूनिट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ठाणे

कल्याण में शिक्षिका की हत्या कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 2 को पकड़ा

Mumbai Crime Update: कल्याण में करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए शिक्षिका की हत्या करने की साजिश का पर्दाफाश। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो आरोपी फरार।

रूपम सिंह

Kalyan Crime Branch Murder Case: एलआईसी पॉलिसी दिलाने का झांसा देकर एक अविवाहित शिक्षिका की हत्या कर उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का कल्याण क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मोहने-आंबिवली निवासी संगीता मारुति चंदनशिवे (53) चिंचपाड़ा स्थित वेणुबाई पावशे स्कूल में शिक्षिका थीं।

वह एलआईसी एजेंट के रूप में भी कार्य करती थीं। 14 जुलाई को वह शाहपुर में एलआईसी का काम होने की बात पुलिस कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद उनके भाई प्रवीण चंदनशिवे ने 15 जुलाई को कोलसेवाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान 16 जुलाई को  नासिक जिले के सिन्नर-घोटी मार्ग स्थित एसएमबीटी मेडिकल कॉलेज के सामने महिला का शव मिला। नासिक ग्रामीण के वडीव पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 नासिक में मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

जांच के दौरान 16 जुलाई को नासिक जिले के सिन्नर-घोटी मार्ग पर स्थित एसएमबीटी मेडिकल कॉलेज के सामने महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद  ग्रामीण के वडीव पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने विभिन्न तकनीकी और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

इधर, समानांतर जांच कर रही कल्याण क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिगंबर भागुजी आव्हाड (48) और तुषार मुरलीधर रत्नपारखी (52) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

संपत्ति के लालच में रची गई थी साजिश

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर शिक्षिका की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची थी। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा