चित्रा वाघ (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Kalyan में अर्णव खैरे मौत का मामला गरमाया, चित्रा वाघ ने उठाए बड़े सवाल

Kalyan में हिंदी बोलने पर कथित पिटाई से आहत 19 वर्षीय अर्णव खैरे की मौत के बाद राजनीति तेज हो गई है। चित्रा वाघ ने भाषा विवाद भड़काने वालों पर हमला बोला, जबकि सरकार ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्

अपूर्वा नायक

Arnav Khaire Suicide Case: हिंदी बोलने पर लोकल ट्रेन में कथित पिटाई से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान देने वाले 19 वर्षीय अर्णव खैरे की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। अब इस प्रकरण में राजनीति भी गरमाती दिखाई दे रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक चित्रा वाघ ने शनिवार को कल्याण में पीड़ित खैरे परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और मीडिया के साथ बातचीत में उन्होने कुछ नेताओं पर तीखा हमला भी बोला, विधायक चित्रा वाघ ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने पिछले कई वर्षों से भाषा विवाद का जहर लोगों के मन में भरा है, जिसका असर अब समाज में साफ दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि साधारण परिवार का बच्चा इसलिए मर जाता है क्योंकि वह मराठी नहीं बोल पाया। यह माहौल किसने बनाया? आज वही नेता चुप्पी साधे बैठे हैं भाषा की राजनीति भड़काने वाले नेता खुद अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भेजते हैं।

दोषियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

अर्णव की मौत को लेकर शिवसेना और मनसे ने पुलिस अधिकारियों को लिखित बयान देकर मांग की है कि घटना की सच्चाई सामने लाई जाए, आरोपी गिरफ्तार किए जाएं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विधानसभा संपर्क प्रमुख महेश गायकवाड़ के माध्यम से खखैरे परिवार नसे बात कर सांत्वना व्यक्त की, उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों का जल्द पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी ताकि जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जा सके।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना