गहरे पानी में डूबे मुंब्रा के तीन युवक (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे के कलवा खाड़ी में तीन जिंदगियां डूबीं, गहरे पानी में जाने से मुंब्रा के युवकों की मौत

Thane Tragedy: ठाणे के कलवा खाड़ी में तैरने गए मुंब्रा के तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में आलम सैयद, रिजवान सैयद और साहित पोलंदास की मौत से ठाकुरपाड़ा में शोक है।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbra Youths Drown Near Ganesh Ghat: ठाणे के कलवा खाड़ी (रेती बंदर गणेश घाट) में डूबने से रविवार को मुंब्रा के 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों की पहचान मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा इलाके के रहने वाले आलम सैयद (42 वर्ष), रिजवान सैयद (42 वर्ष) और साहित पोलंदास (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिससे मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा इलाके में शोक की लहर फैल गयी है।

कैसे हुई यह घटना?

बताया गया कि तीनों युवक मुंबई-नासिक हाईवे के पास रेती बंदर स्थित गणेश विसर्जन घाट के नजदीक खाड़ी में तैरने के लिए उतरे थे। तैरने के दौरान अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

उसके साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाड़ी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपदा टीमों ने शव बाहर निकाले

पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों युवक खाड़ी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि युवकों के डूबने की सूचना दोपहर करीब 3 बजे मिली थी।

सूचना मिलते ही कलवा पुलिस, अग्निशमन दल के जवान और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (टीडीआरएफ) की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने खाड़ी में तलाशी अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार