कोंकण रेड अलर्ट, डीसीएम शिंदे (pic credit; social media) 
ठाणे

कोकण में भारी बारिश का अलर्ट, डीसीएम शिंदे ने कहा- घर से बाहर न निकलें, प्रशासन सतर्क

Thane News: कोकण तट के जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। डीसीएम शिंदे ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और सतर्कता बरती जाए।

सोनाली चावरे

Heavy rain alert in Konkan: कोकण तट पर स्थित मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह आदेश उपमुख्यमंत्री व डीसीएम एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश की समीक्षा के बाद दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और आपातकालीन विभागों को निर्देश दिए कि वे सतर्क रहें और जान-माल की हानि रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में कोकण के विभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव, पालघर जिलाधिकारी किशन जावते और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। इस बैठक में पिछले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी, मीरा-भाईंदर और वसई-विरार क्षेत्रों में हुई बारिश का विस्तृत आंकलन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में औसतन 80 से 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। बदलपुर में एक व्यक्ति पानी में बह गया था, लेकिन उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। डीसीएम शिंदे ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों में रहने वाले लोगों की मदद सुनिश्चित की जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाए।

डीसीएम शिंदे ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवश्यक संसाधनों, भोजन, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था तुरंत की जाए। अधिकारी लगातार जलस्तर और नदियों की स्थिति पर नजर रखें।

डीसीएम शिंदे ने जनता से भी अपील की कि वे नदी किनारे या जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन सतर्क है और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।  कोकण तट के सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे घरों और सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें और पानी के स्तर पर लगातार नजर रखें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन