गणेश नाईक किसान दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

दिवाली पर किसानों के बीच पहुंचे वन मंत्री गणेश नाईक, खेतों में जाकर फसल नुकसान का लिया जायजा

Ganesh Naik Farmers Visit: महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने दिवाली पर ठाणे जिले के शहापुर तालुका स्थित करपटवाड़ी गांव का दौरा किया। किसानों को फसल नुकसान पर मुआवजे के लिए प्रयास का भरोसा दिया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वन मंत्री गणेश नाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आह्वान पर ठाणे जिले के शहापुर तालुका के करपटवाड़ी गांव का दौरा किया।

  • ढाढरे ग्राम पंचायत की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान आदिवासी परिवारों को राशन किट और दिवाली के उपहार बांटे गए।

  • गणेश नाईक ने धान, उड़द, नागली और खुरासनी की फसलों का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं।

Maharashtra Farmers Compensation: जब प्रकृति की मार और सूखे की छांव से किसान बेबस हो जाता है, तब उसे केवल मदद के हाथ की नहीं, बल्कि परिवार जैसी अपनापन देने वाली प्रशासनिक और शासकीय व्यवस्था की जरूरत होती है। ऐसी ही संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए इस दिवाली (विशेषकर लक्ष्मीपूजन के अवसर पर) राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने ठाणे जिले के शहापुर तालुका के करपटवाड़ी (ढाढरे) गांव का दौरा किया। वहां उन्होंने आदिवासी और किसान भाइयों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मंत्री का खेतों की मेड़ तक पहुंचकर किसानों का दर्द बांटना यह विश्वास दिलाता है कि संकट चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, सरकार अपने हर एक अन्नदाता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों से यह आह्वान किया था कि वे सूखे की गंभीर पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए अपनी दिवाली किसानों के बीच जाकर मनाएं।

मुख्यमंत्री के आह्वान पर गांवों में पहुंचे मंत्री

इस निर्देश पर अमल करते हुए वन मंत्री गणेश नाईक ने शहापुर तालुका के ग्रामीण इलाकों का रुख किया। दिवाली जैसे पावन पर्व पर अपने परिवारों से दूर सीधे गांवों में पहुंचे मंत्री व प्रशासन ने किसानों के दुख को अपना समझा। इस दौरान ढाढरे ग्राम पंचायत की ओर से वन मंत्री का बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया गया और आदिवासी परिवारों को राशन किट व दीवाली के उपहार बांटे गए।

खेतों में उतरकर परखी फसल की स्थिति, सौ फीसदी मुआवजा का प्रयास

इस दौरे के दौरान वन मंत्री गणेश नाईक ने किसी औपचारिकता की बजाय सीधे खेतों में उतरकर धान, उड़द, नागली और खुरासनी की फसलों का बारीकी से मुआयना किया। प्रकृति आपदा से बर्बाद हुई फसलों और किसान भाइयों की अड़चनों को उन्होंने बेहद नजदीकी से समझा। इस मौके पर आयोजित संवाद सभा में पूर्व विधायक पांडुरंग बरोरा ने किसानों को आश्वस्त किया कि सौ प्रतिशत किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, किसानों की सभी जायज मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

नाईक के साथ खेतों में उतरे आला अधिकारी

वन मंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, पूर्व विधायक पांडुरंग बरोरा, शहापुर के उपवनसंरक्षक (वन विभाग) दीपेश मल्होत्रा, खंड विकास अधिकारी बी. एच. राठौड़, तालुका कृषि अधिकारी कुमार जाधव, किन्हवली के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नितिन खैरनार, विवेक नार्वेकर सहित वन, राजस्व व कृषि विभाग के तमाम अधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की पृष्ठभूमि में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए फसल नुकसान के मुआवजे, आपातकालीन कोष और विभिन्न कृषि-पूरक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन की यह जमीनी स्तर तक पहुंचने की तैयारी यह साबित करती है कि वर्तमान सरकार केवल कागजी दावे करने वाली नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष रूप से किसान के जख्मों पर मरहम लगाने वाली है।

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप